शहर से पीएफआई सदस्यों के पकड़े जाने के बाद पुलिस प्रशासन विशेष अलर्ट पर हो गई। जुम्मे की नमाज को देखते हुए अतिसंवेदनशील इलाकों में पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए है।
वाराणसी से एटीएस और पुलिस ने पीएफआई के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन विशेष अलर्ट पर हो गई। जुम्मे की नमाज को देखते हुए अतिसंवेदनशील इलाकों में पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए है। एसीपी भेलूपुर इंस्पेक्टर भेलूपुर फोर्स के साथ बजरडीहा रेवड़ी तालाब और शिवाला में गश्त कर शांति व्यवस्था की जायजा लेते रहे हैं।
विज्ञापन
शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए बजरडीहा इलाके में साथ पॉइंट पर जवान तैनात किए गए थे। दो प्लाटून पीएसी के साथ महिला और पुरुष आरक्षियों हेड कांस्टेबल और उपनिरीक्षक को तैनात किया गया। रेवड़ी तालाब में दो पॉइंट पर एक सेक्शन पीएसी और पुलिस के जवान तैनात किए गए। वही शिवाला में एक टुकड़ी पीएसी एक इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों को शिवाला चौराहा और शिवाला तिराहा पर तैनात रहे है।