फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में तबाही के बाद वाराणसी में अलर्ट, डीएम ने गंगा किनारे के इलाकों में अधिकारियों को दिया निगरानी का निर्देश

Sun, 07 Feb 2021 03:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने के बाद मची तबाही को लेकर वाराणसी जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी ने गंगा किनारे के इलाकों में अलर्ट जारी करते हुए वहां अधिकारियों को निगरानी के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


काशी में गंगा किनारे रामनगर, ढेलवरिया, चौकाघाट, राजघाट सहित कई ऐसे इलाके हैं जहां आमतौर पर बाढ़ के दिनों में भी पूरा इलाका जलमग्न हो जाता है। अब जब चमोली में जो तबाही हुई है, उसमें तेजी से पानी मैदानी इलाकों में बढ़ रहा है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि चमोली में हुई तबाही के बाद गंगा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसको देखते हुए गंगा किनारे के इलाकों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित उप जिलाधिकारी को गंगा किनारे भेजकर यहां पानी बढ़ने के बाद की स्थिति का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल किसी तरीके की कोई घबराने की बात नही है। गंगा किनारे रहने वालों को भी चौकस रहने को कहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें