फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में शराबबंदी, यूपी में खपत बढ़ी, अद्धे पर देना पड़ रहा 'सुविधा शुल्क'

Mon, 05 Jun 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बिहार में शराबबंदी के बाद पीने वालों की शामत आ गई थी लेकिन अब उन्होंने इससे बचने का नायाब तरीका खोज लिया है। जी हां बिहार के शराबियों का नया ठिकाना बन गया है यूपी-बिहार बार्डर।
विज्ञापन


दोनों राज्यों की सीमा पर शराब की दुकानों को नए लाइसेंस देकर यूपी का आबकारी विभाग अपना राजस्व बढ़ाने में लगा है। वहीं यूपी पुलिस भी इसमें पूरी मदद कर रही है। शराब की बिक्री का आलम यह है कि इसे प्रिंट रेट से 30 रुपये ज्यादा दाम में बेचा जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जहां बलिया में हाइवे से दूर शराब की दूकानें खुल रही हैं। वहीं बिहार में शराबबंदी के बाद यूपी के बार्डर वाले इलाकों में शराब की बिक्री बढ़ गई है। ऐसे में शराब के दूकानदारों द्वारा कीमत से अधिक मूल्य पर शराब बेची जा रही है।
विज्ञापन


दूकानदारों को भी शराब की निकासी से लेकर दूकान तक लाने में नीचे से ऊपर तक अधिकारियों को मोटी रकम देनी पड़ती है। वहीं बाजार में भी समय-समय पर इसको लेकर बवाल होता रहा है। बावजूद इसके विभागीय अफसरों की मिलीभगत से इन शराब दूकानदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है।

शराब के कारोबार के जानकारों की मानें तो जनपद की अधिकांश शराब की दूकानों पर प्रिंट रेट से ज्यादा पैसा लिया जा रहा है। शराब की पउवा पर कीमत से दस, आधा पर बीस तथा बोतल पर तीस रूपये अधिक ग्राहकों से वसूला जा रहा है।

शराब की मूल्य से अधिक कीमत लेने पर दूकानदारों द्वारा यह कह दिया जाता है कि शराब की निकासी कराते समय ही गोदाम पर सौ रुपये प्रति पेटी के हिसाब से कीमत चुकानी पड़ती है। यदि दूकानदारों द्वारा आनाकानी की जाती है तो उनकी निकासी बंद कर दी जाती है।

शहर के विशुनीपुर में विगत दिनों हो हल्ला के बाद चर्च के समीप से हटाकर टाउन हाल के समीप खोल दिया गया है जहां महावीरी अखाडा निकाला जाता है। यहीं नहीं आबकारी विभाग द्वारा नगर के बहेरी की अंग्रेजी शराब की दूकान को गंगा नदी के पार खोल दिया गया है ताकि बिहार के लोगों को भी यूपी से आसानी से शराब मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें