फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शानदार पहल: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में काशी के हर घर में जाएगा अक्षत, महासचिव चंपत राय ने की बैठक

Mon, 30 Oct 2023 04:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोईराजपुर स्थित एक स्कूल में हुई बैठक में तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या से अक्षत और रज हर घर के लिए भेजा जाएगा। सभी संगठनों के कार्यकर्ता जन जागरूकता के साथ ही आमंत्रण घर-घर पहुंचाएं।
विज्ञापन
शानदार पहल: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में काशी के हर घर में जाएगा अक्षत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में बन रहे रामलला के भव्य दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में काशी के हर घर से भक्त पहुंचेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके भी आनुषांगिक संगठन गांव-गांव में जन जागरण अभियान चलाएंगे। पूरी काशी में प्राण प्रतिष्ठा से एक सप्ताह पहले राममय माहौल बनाया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा में हर घर से एक व्यक्ति को शामिल करने की रणनीति पर अमल के लिए रविवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की अध्यक्षता में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा सहित सभी सहयोगी संगठनों की समन्वय बैठक हुई।

विज्ञापन

कोईराजपुर स्थित एक स्कूल में हुई बैठक में तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अयोध्या से अक्षत और रज हर घर के लिए भेजा जाएगा। सभी संगठनों के कार्यकर्ता जन जागरूकता के साथ ही आमंत्रण घर-घर पहुंचाएं। इससे पहले काशी में उत्सव का माहौल बनाया जाए और रामनाम संकीर्तन, रामायण पाठ आदि आयोजन भी किया जाए। काशी के सभी मठ और मंदिरों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। इसके लिए सभी मठ-मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 15 से 24 जनवरी तक मनाया जाएगा।

काशी होगी पूर्वी भारत के भक्तों का केंद्र
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में काशी को पूर्वी भारत का केंद्र बनाया गया है। यहां से ट्रेन, बस सहित अन्य साधनों की व्यवस्था की जाएगी। संगठनों की ओर से विशेष ट्रेनों की बुकिंग कराई जाएगी और मठ, मंदिर सहित धर्मशालाओं में अयोध्या जाने वाले भक्तों के ठहरने की व्यवस्था भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें