फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भईया काशी नहीं बन पाया अभी तक क्योटो: अखिलेश ने पानी में लेटे पूर्व पार्षद का वीडियो ट्वीट कर सरकार पर कसा तंज

Tue, 07 Feb 2023 04:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पूर्व पार्षद ने गड्ढे में बह रहे पानी में लेटकर धरना दिया। साथ ही हाथ में एक पोस्टर भी लिया जिसमें लिखा था- देखो जलकल संस्थान की लापरवाही , सात दिन से पानी बह रहा है। पूर्व पार्षद का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ट्वीट करके सरकार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद शाहिद अली के वीडियो पर अखिलेश का तंज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की नई सड़क पर कुछ दिनों से पाइप में लिकेज का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसका विरोध पूर्व पार्षद शाहिद अली ने अनोखे अंदाज में किया। पूर्व पार्षद गड्ढे में बह रहे पानी में लेट गए और धरना दिया। साथ ही हाथ में एक पोस्टर भी लिया जिसमें लिखा था- देखो जलकल संस्थान की लापरवाही , सात दिन से पानी बह रहा है। पूर्व पार्षद का वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे ट्वीट करके सरकार पर हमला बोल दिया। अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- भईया काशी नहीं बन पाया अभी तक क्योटो...दिल्ली-लखनऊ वाले यहां भी खिंचवाएं फोटो। अखिलेश के ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। साथ ही विपक्ष सरकार पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। 

विज्ञापन



 

 

 

 

विज्ञापन

पानी से भरे गड्ढे में लेट कर पूर्व पार्षद का प्रदर्शन, - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पूर्व पार्षद शाहिद अली ने सोमवार को गड्ढे में बहते पानी में लेटकर प्रदर्शन किया। शाहिद अली ने कहा कि पेयजल लाइन कई दिनों से लीक होने की शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण बेनिया, नई सड़क से लगड़ा हाफिज मस्जिद तक सड़क पर फिसलन की स्थिति हो गई है। कहा कि जलकल संस्थान की इस लापरवाही से आने-जाने में परेशानी हो रही है।
इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वहीं पाइप लाइन में लिकेज से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पीने का बेकार हो रहा है। इससे जलसंकट को लेकर विभागीय पदाधिकारियों की उदासीनता उजागर हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें