फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में राहुल-अखिलेश के रोड शो पर लगी मुहर

Tue, 28 Feb 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
चार मार्च को साझा रोड शो का कार्यक्रम तय, रूट ड्राफ्ट तैयार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साझा रोड शो चार मार्च को होगा। इसे अंतिम रूप दे दिया गया है। इस सिलसिले में सोमवार को सीएम का प्रोटोकाल भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, राहुल गांधी के दफ्तर ने भी रोड शो के प्रस्तावित कार्यक्रम पर अपनी मुहर लगा दी है। इसी के साथ दोनों दलों के कार्यकर्ता रोड शो की तैयारी में जुट गए हैं। रोड शो शहर के तीन विधान सभा क्षेत्रों उत्तरी, दक्षिणी और कैंट से होकर गुजरेगा।

रोड शो की शुरुआत पुलिस लाइन से दोपहर 1:10 बजे होगी। वहां से कचहरी पर अंबेडकर चौराहा, वरुणा पुल से नदेसर, चौकाघाट पानी टंकी से गोलगड्डा, पीलीकोठी, विशेश्वरगंज, मैदागिन, बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा, शिवाला, भदैनी, अस्सी से होकर रोड शो लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पहुंचेगा।
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में जगह-जगह दोनों नेता रथ से ही जनसभा को संबोधित करेंगे। रोड शो का रूट ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। सीएम के प्रोटोकाल के मुताबिक चार मार्च की सुबह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
वहां से पहले भदोही जाएंगे। फिर दिन में 11:45 बजे वह रोहनिया के सहाबाबाद, टंड़िया में सपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटेल और महेंद्र पटेल के लिए जनसभा करेंगे। इसके बाद अजगरा के मुनारी के मैदान में शिवपुर प्रत्याशी आनंद मोहन यादव गुड्डु और अजगरा प्रत्याशी लालजी सोनकर के लिए सभा करेंगे।

दोपहर 1:10 बजे वह पुलिस लाइन पहुंचेंगे, जहां से रोड शो शुरू होगा। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी ने बताया कि चार मार्च को साझा रोड शो के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।

राहुल गांधी दो जन सभाओं को संबोधित करने के बाद सीधे बाबतपुर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। शाम पांच बजे तक रोड शो के बाद दोेनों नेता वापस लौट जाएंगे। 
विज्ञापन

राहुल की सभा के लिए एसपीजी ने लिया जायजा

राहुल गांधी
कांग्रेस  के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दो मार्च को पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज में होने वाली चुनावी जनसभा के मद्देनजर सोमवार को एस पी जी से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शाम चार  बजे इंटर कालेज के मैदान में पहुंचे एस पी जी के अधिकारियो ने पूरे मैदान का निरीक्षण किया।

साथ हीं क्षेत्रीय पुलिस से जानकारी ली। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्माए मनोज मिश्र, त्रिभुवन पांडेय, आदित्य दुबे  समेत कई नेताओं ने भी मैदान को देखा और कार्यक्रम की सफलता के बाबत रणनीति बनायी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें