फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- कुछ दिन बाद गाय का भी बनेगा आधार 

Mon, 05 Feb 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चौहान स्वाभिमान रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को वाराणसी में उन्होंने छोटे-छोटे दलों को साथ लेने के संकेत के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार साल में कोई वादा पूरा नहीं कर पाए हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुलिस अपराधों पर नियंत्रण के बजाय बदमाशों को पकड़ कर एनकाउंटर कर रही है।

रविवार को कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान में जनवादी सोशलिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्वाभिमान रैली में कहा सरकार का पूरा ध्यान आधार कार्ड बनाने पर है।
विज्ञापन


गांव में कई पीढ़ियों से रहने वाले लोगों के पास मकान के कागज नहीं हैं। वे आधार के लिए मकान के कागजात कहां से लाएंगे। तंज कसते हुए कहा, सरकार कुछ दिनों में गाय का भी आधार कार्ड बनवाएगी। 

 पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, गंगा मइया को अविरल और निर्मल करने का संदेश पीएम ने दिया था। चार साल बीत गए गंगा पर कोई काम नहीं हुआ। हमने वरुणा कॉरिडोर बनवाया, जिसकी जांच पर जांच हो रही है। खाते में न 15 लाख रुपये आए और न ही युवाओं को रोजगार मिल पाया है।

जनवादी पार्टी के साथ लड़ेंगे चुनाव

रैली में पहुंचे अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर सात देशों के राष्ट्राध्यक्ष बुलाए गए थे। हमारे देश का भविष्य और अर्थव्यवस्था देश का किसान तय करेगा ना कि दूसरे देशों के लोग। यह सब प्रचार का हथकंडा है, छलावा है।

योगी कहते हैं यूपी-100 वाले भ्रष्टाचार कर रहे हैं। वह भूल जाते हैं कि इस समय मुख्यमंत्री वह खुद हैं। समाजवादी पेंशन कर दी गई, अब सपा शासन में शुरू की गई एंबुलेंस भी बंद करने की योजना बनाई जा रही है।

पृथ्वीराज चौहान का अस्थि कलश लाने का प्रयास होगा
चौहान समाज के लोगों को गले लगाने के लिए आने का दावा करते हुए सरकार में आने पर कन्नौज में पृथ्वीराज चौहान की भव्य प्रतिमा बनवाने के साथ ही अफगानिस्तान से उनका अस्थि कलश लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी चौहान समाज को टिकट भी ज्यादा देगी।

 
विज्ञापन

बाबतपुर से लेकर नदेसर तक भव्य स्वागत 

चौहान स्वाभिमान रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव के वाराणसी पहुंचने पर बाबतपुर से नदेसर तक उनका जोरदार स्वागत किया। 30 जगह पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में जिला अध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, प्रदेश सचिव डॉ. केपी यादव ने बुके देकर स्वागत किया। कटिंग मेमोरियल कालेज में संबोधन के बाद अखिलेश को जिला और महानगर इकाई की ओर से केपी यादव ने साइकिल का प्रतीक चिह्न तथा चांदी का मुकुट भेंट किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें