नेपाल के युवक का सिर मुंडवा दिया था।
वीडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ा तो शुक्रवार को पुलिस ने प्रकरण से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अन्य की तलाश की जा रही है। इस दौरान शनिवार को नेपाल का युवक पुलिस को मिल गया।
'सिर मुड़वाने के लिए दिए थे 1500 रुपये'
गिरफ्तार चारों युवकों में से एक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि नेपाली युवक को सिर मुड़ाने के लिए विश्व हिंदू सेना के संस्थापक अरुण पाठक ने 1500 रुपये दिए थे। जबरदस्ती जैसी कोई बात नहीं थी और वह सिर मुड़वाने के लिए खुद तैयार था।
नेपाली युवक की शिनाख्त भेलूपुर पानी टंकी के पास रहने वाले धर्मेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। फिलहाल उससे पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह भेलूपुर क्षेत्र में बनारसी साड़ी की एक दुकान में काम करता था। लॉकडाउन के बाद चार महीने से खाली बैठा है और पास में पैसा नहीं हैं।
गुरुवार को उससे कुछ नेताओं ने संपर्क किया और कहा कि गंगा घाट पर दो घंटे के लिए चलना है। एक कार्यक्रम है, जिसमें सिर मुंडवाना होगा और फिर जय श्रीराम लिखवाना होगा। इसके बदले में एक हजार रुपये मिलेंगे।
यह सुनकर उसे लगा कि दो घंटे में यदि 1000 रुपये मिल जाएंगे तो इन मुश्किल दिनों में इससे अच्छी बात और क्या होगी...? सिर के बाल तो फिर से उग ही आएंगे। फिलहाल, धर्मेंद्र से भेलूपुर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।