फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट: ADM सिटी के हेड स्ट्राइक वीडियो पर उठाए सवाल, एक ने खुद पर उड़ेला था डीजल

Sun, 28 Jul 2024 10:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के सिकरौल वार्ड स्थित होटल में तोड़फोड़ के दौरान लगभग 150 मजदूर लगे हुए थे। तकरीबन सात घंटे तक अभियान चला। इसके पहले होटल के मालिकों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। वहीं, मालिक फारूख खां को सीने में दर्द होने लगा। उन्होंने कहा कि मेहनत की कमाई तबाह होते नहीं देख पाउंगा।
विज्ञापन
एटीएम सिटी ने ऐसे किया था हेड स्ट्राइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के वरुणा नदी के किनारे बुद्ध विहार कॉलोनी में ग्रीन बेल्ट में बगैर नक्शा पास कराए बनाए गए पांच-पांच मंजिला होटल बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर बीती शाम वीडीए का बुलडोजर चला। बताया जा रहा है कि 90 कमरों वाले दोनों होटल जमींदोज किए जाएंगे। 

विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक, होटलों को ध्वस्त करने में करीब चार दिन लगेंगे। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। होटल मालिक बेहोश हो गए। उनके परिवार के एक सदस्य ने खुद पर डीजल उड़ेल लिया और आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

वीडियो वायरल, एडीएम सिटी ने किया हमला
होटल ध्वस्तीकरण के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया। कहा जा रहा कि एक व्यक्ति ने होटल ढहाने का विरोध जताया तो एडीएम सिटी आलोक कुमार हमलावर हो गए। उन्होंने अपने सिर से ही व्यक्ति के मुंह पर वार कर दिया। हालांकि, वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।

बोले अधिकारी
बनारस कोठी और रिवर पैलेस होटल का नक्शा पास नहीं है। वरुणा नदी के ग्रीन बेल्ट और 50 मीटर परिधि के डूब क्षेत्र में होटल का निर्माण कराया गया है। डूब क्षेत्र में निर्माण पर एनजीटी ने रोक लगाई है। कानूनी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ध्वस्तीकरण शुरू किया गया है। - पुलकित गर्ग, उपाध्यक्ष, वीडीए

बोले होटल मालिक
दोनों होटल पिता और भाई के नाम पर हैं। इसका लाइसेंस है। पिता की मृत्यु हो चुकी है। एक दिन पहले रात नौ बजे नोटिस दिया जाता है। कहा जाता है कि आप बुकिंग नहीं करेंगे। होटल को ध्वस्त किया जाएगा। 21 जुलाई को बिजली और पानी का कनेक्शन काटा गया। हाउस टैक्स भी नियमित जमा कर रहे हैं।



इस क्षेत्र में हम अकेले मुसलमान हैं, जो होटल कारोबार से जुड़े हैं। इस नाते कार्रवाई की जा रही है। मेरे यहां शिवपुराण और भागवत कथा का आयोजन सबसे कम रेट में किया जाता है। पिछले दिनों गुजरात से लोग यहां शिवपुराण करने आए थे। उस दौरान लाइट काट दी गई थी। - मोहम्मद फारूक खां, होटल मालिक
विज्ञापन

हेड स्ट्राइक का वीडियो अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट
वीडीए की कार्रवाई के दौरान एडीएम सिटी आलोक कुमार के सिर मारने के तीन सेकेंड का वीडियो एक्स पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के अधिकारियों ने यूपी के प्रतीक्षारत क्योटो में शुरू किया अपने तरह का अनोखा फ्री स्टाइल हेड स्ट्राइक ओलंपिक गेम।
 

इस खेल में प्रदेश सरकार कौन-सा मेडल देती है, ये देखना बाकी है। इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि ये किस खेमे के हैं। ये है देश के प्रधान संसदीय क्षेत्र में प्रशासन का अमृतकाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें