फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में अखिलेश यादव का तंज: भाजपा जाएगी तभी बनारस मुस्कराएगा, सपा सरकार बनने पर कराएंगे मेट्रो का निर्माण

Tue, 03 Nov 2026 03:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे तो समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।  
विज्ञापन
सपा नेता राजेश यादव नत्थू के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। वह एमएलसी चुनाव में जीत के बाद पहली बार काशी आए। उनका विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां अपने नेता की अगवानी लिए भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जाने पर ही बनारस मुस्कुराएगा। उन्होंने वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो का निर्माण कराया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी और शहर में फैली गंदगी को लेकर भी मौजूदा सरकार की आलोचना की।

अखिलेश यादव ने रोपवे और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसी परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इन परियोजनाओं के सहारे पूरे पूर्वांचल को जीतने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले धोखा देने वाले लखनऊ वाले ही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाने के बाद नौजवान, किसान सहित सभी वर्ग खुशहाल रहेंगे।
विज्ञापन


दिवंगत सपा नेता को दी श्रद्धांजलि
अखिलेश यादव डाफी स्थित सपा नेता राजेश यादव नत्थू के आवास पर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने दिवंगत सपा नेता राजेश यादव नत्थू की फोटो पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्नी चंदा यादव सहित परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों से हाथ मिलाया।

Trending Videos

एमएलसी चुनाव में हार के बाद 200 विधायकों का टिकट काटने जा रही भाजपा

काशी आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री तब बनते हैं जब चुनाव नहीं लड़ते हैं। वही काम करेंगे जो हमारे लिए शुभ होगा। पिछली बार 15 मार्च 2012 को पहली बार यूपी के मुख्यमंत्री बने थे। तब कन्नौज से सांसद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा की सदस्यता से छोड़ी और विधान परिषद की सदस्यता ली थी।

वह राजेंद्र बिहार कॉलोनी में पार्टी कार्यकर्ता राजेश सिंह पटेल के घर पहुंचे थे और वहीं पत्रकारों से बात कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा पहले 100 विधायकों का टिकट काटने वाली थी, लेकिन एमएलसी चुनाव में हार के बाद 200 विधायकों का टिकट काटने जा रही है। सबसे पहले काशी के मंत्रियों के टिकट कटेंगे। अब तक आंबेडकर की 151 मूर्तियां तोड़ी गई हैं। एक में भी एफआईआर नहीं हुई है। 

धीरेंद्र शास्त्री के बयानों पर दिया जवाब
उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम पर दिए गए बयानों पर भी जवाब दिया और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पर कमेंट करने वालों के आश्रम तोड़े जाएं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव यूपी से किराये पर बुलडोजर मंगवा सकते हैं। राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान राम सजा देंगे। चंपत राय को क्लीन चिट देने के सवाल पर कहा कि ऊपर वाला क्लीन चिट कब देगा यह देखना होगा।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में भाजपा की डबल हार
अखिलेश ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी में जनता ने एमएलसी चुनाव में भाजपा को डबल हार और डबल जीरो दिया है। आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव की जीत ने भाजपा को दोहरा झटका दिया है। जो लोग डबल इंजन सरकार और डबल रफ्तार से विकास के दावे करते थे उन्हें जनता ने पूरी तरह नकार दिया।

हमारी सरकार आएगी तो काशी में मेट्रो चलाएंगे
काशी में रोपवे के निर्माण पर अखिलेश ने कहा कि छतों पर रोपवे नहीं होता है। एफएआर बढ़ेगा तो लोग छतों से रोपवे को छू लेंगे। हमारी सरकार आएगी तो काशी में मेट्रो चलाएंगे। किसानों की जमीन हड़पने के लिए काशी की जमीनों का सर्किल रेट बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। तंज कसते हुए कहा कि काशी को क्योटो तो नहीं बना सके। क्योटो की तस्वीर ही लगा देते।

50 सीट मांगने के चक्कर में बोल रहे हैं ओपी राजभर
ओपी राजभर के बयानों पर अखिलेश ने कहा कि वह ओटीपी से चलते हैं। 50 सीट मांगने के चक्कर में ऐसा बोल रहे हैं। जो अपने आप को सबसे बड़े माफिया कह रहे हैं वह कैबिनेट में बैठे हुए माफियाओं को डराना चाहते हैं। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा पर कहा- असली अराजकता कहां है? मेडिकल में है। केंद्र सरकार को लखनऊ वाले धोखा दे रहे हैं। भाजपा जब जाएगी तो बनारस मुस्कुराएगा।सरकार ने मां गंगा को भुला दिया। धोखा भी किया है। मणिकर्णिका घाट का प्रकरण सबको याद है। पाल समाज पर लाठी चलवाई गई। यहां की संस्कृति और विरासत को मिटाने की कोशिश की जा रही है। एमएलसी चुनाव में हार मणिकर्णिका घाट को तोड़ने की सजा मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें