परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में बीते 30 अगस्त को कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के शहादत दिवस पर पूर्वांचल के शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सम्मानित किया था।
इस दौरान परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी की जगह दूसरे को सम्मानित कर दिया गया था। इस बात की जानकारी होने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने काफी नाराजगी व्यक्त की थी।
रविवार को आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव और पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव, प्रमोद यादव ने शहीद की पत्नी रसूलन बीबी से क्षमा मांगते हुए शाल और मोमेंटो देकर उन्हें समान्नित किया।
साथ ही शहीद के पौत्र जमील आलम और सलीम आलम को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा की परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत को भुला पाना संभव नहीं है।