फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी बेपटरीः 14 घंटे बाद बहाल हुआ मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल रूट

Sun, 03 Sep 2017 09:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ट्रैक खिसकने के चलते डिरेल हुई थी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर शनिवार की शाम मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी होने से ठप हुआ मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल रूट 14 घंटे की मशक्कत के बाद बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह आठ बजे से इस रूट से ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने के बाद रेलवे प्रबंधन ने राहत की सांस ली है वहीं, ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने से परेशान यात्रियों को भी राहत मिली है।

मौके पर पहुंची रेल अधिकारियों की टीम ने प्रथम दृष्टया घटना का कारण ट्रैक खिसकना (ट्रैक शिफ्ट) बताया है। इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है। ट्रैक खिसकने के लिए इंजीनियरिंग विभाग सवालों के घेरे में है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। 
विज्ञापन


हरदत्तपुर स्टेशन के आउटर पर शनिवार की शाम करीब छह बजे इलाहाबाद से उर्वरक लेकर बलिया जा रही मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी हो गए थे। इससे मंडुवाडीह-इलाहाबाद रूट के ठप होते ही महकमे में खलबली मच गई थी।

रेलवे एक्सपर्ट की टीम को पहली नजर में ट्रैक की खामियां दिखीं। एक्सपर्ट का कहना था कि ट्रैक के अपनी जगह से खिसक जाने (ट्रैक शिफ्ट) की वजह से यह दुर्घटना हुई। मंडुवाडीह-इलाहाबाद रूट की डबलिंग का कार्य चल रहा है।

इसी क्रम में मेन लाइन के भी स्लीपर बदले गए हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो इसी दौरान रेल लाइन की पटरियों के बीच के निर्धारित गैप में अंतर आ गया और यही मालगाड़ी के डिरेल होने की वजह बनी। 
Trending Videos
विज्ञापन

मशक्कत करने वाले कर्मचारियों को पानी तक नहीं

प्रथम दृष्टया इंजीनियरिंग की खामी आई सामने - फोटो : अमर उजाला
मालगाड़ी डिरेल होने से बाधित मंडुवाडीह-इलाहाबाद रेल रूट को सामान्य करने में 14 घंटे की मशक्कत के दौरान रेल कर्मियों को भोजन-पानी के लिए तरस जाना पड़ा। इसे लेकर कर्मचारियों में खासी नाराजगी दिखी।

ट्रैकमैन, गैंगमैन सहित अन्य कर्मचारियों का कहना था कि वे अपना काम निबटाने के लिए शनिवार की शाम घर लौट रहे थे तभी मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिली और उन्हें काम पर वापस बुला लिया गया।

ट्रैक से मालगाड़ी के वैगन हटाने में पूरी रात बीत गई लेकिन विभागीय अधिकारियों ने उनके भोजन-पानी के प्रबंध तक की जरूरत नहीं समझी। जबकि, पूर्व की बैठकों में यह तय हुआ था कि ऐसे कार्यों के दौरान कर्मचारियों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें