फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जाना बनारस के बुनकरों और किसानों का हाल

Fri, 19 Jun 2020 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने  शुक्रवार को वाराणसी के सपा नेताओं को वीडियो कॉल कर बनारस का हालचाल लिया। पूर्व राज्यमंत्री मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लॉकडाउन के बाद बनारस के बुनकरों का भी हालचाल लिया। इसके अलावा किसानों और वरुणा कॉरिडोर आदि के बारे में पूछा।

विज्ञापन

 
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा गरीब-असहायों की बारे में चिंता करने वाले पार्टी है। आप लोग हर समस्याओं पर नजर बनाए रखिये। पूर्व राज्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि करीब पचास फीसदी प्राइवेट नौकरी लोगों की छीन गई है। शोरूम खुल रहे हैं लेकिन ग्राहक नदारद है। नौकरियां हर रोज जा रही है।

विज्ञापन

बनारसी साड़ी बुनने वाले बुनकरों की हालत बेहद खराब हो गई है गद्दी खुल नहीं रही। गद्दीदार बुनकरों को पैसे नहीं दे रहे। वाराणसी साड़ी का कारोबार ज्यादातर पर्यटन पर होता है, न तो साड़ी बाहर जा पा रही है और न ही पर्यटक शहर आ रहे। इसके कारण बुनकर भुखमरी के कगार पर हैं।

वरुणा कॉरिडोर के बारे में पूछा तो पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि आप जैसा छोड़ गए थे, वैसा ही पड़ा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस संकटकाल में एक-दूसरे के सहायक बने, लोगों को महामारी से बचाव के बारे में जागरूक करे। एक दूसरे की मदद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें