फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- गंगा की सफाई का वादा करने वालों की नीयत साफ नहीं

Fri, 09 Nov 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कुछ लोगों ने गंगा की सफाई का वादा किया था लेकिन उनकी नीयत साफ नही हैं। यही वजह है कि गंगा पहले से ज्यादा मैली हो गई है।  वाराणसी के खिड़किया घाट पर आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होने आए अखिलेश यादव ने गुरुवार की शाम प्रदेश की केंद्र और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा के लिए धर्म राजनीति का रास्ता है और हमारे लिए यह संस्कृति का अंग है। लखनऊ से लेकर पूरे प्रदेश में अपराध कम नहीं हुआ बल्कि बढ़ता ही जा रहा है। राफेल डील और नोटबंदी का हाल देश ही नहीं दुनिया ने भी देखा है। 

लखनऊ के एकाना स्टेडियम का नाम बदले जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अखिलेश ने कहा कि यह भगवान विष्णु का नाम है। भगवान के नाम के साथ खिलवाड़ ठीक बात नहीं है। मौजूदा सरकार से मांग है कि वो वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनवाए और उसका नाम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हो।
विज्ञापन


हमारी सरकार आने पर वाराणसी सहित प्रदेश के 10 स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनवाए जाएंगे। हमने क्योटो देखा है और जब हमारी सरकार आएगी तो पत्रकारों को लेकर क्योटो जाएंगे और दिखाएंगे कि वो शहर कैसा है। वाराणसी में विकास के सवाल होने पर उन्होंने कहा कि थोड़ा हुआ है और बाकी हमारी सरकार आने पर होगा। का

 

बनारस में दिखी अखिलेश यादव के दीवानों की दीवानगी, जमकर हुई धक्कामुक्की

- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन पूजा में मुख्य अतिथि के रूम में शानिल होने के लिए गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देर शाम वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर से खिड़किया घाट तक अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के हुजूम के बीच सड़क मार्ग से होते हुए पहुंचे। खिड़किया घाट पर अखिलेश यादव ने गोवर्धन मंदिर में दर्शन करने के बाद मंच पर चढ़े।

अखिलेश यादव के कार्यक्रम में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं के बीच अपने नेता से हाथ मिलाने और फोटो खिंचाने की होड़ मच गई। इस दौरान अखिलेश यादव की सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस के साथ जमकर धक्का-मुक्की हुई।

सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव और महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में सपाजनों ने अपने नेता अखिलेश यादव का स्वागत बाबतपुर एयरपोर्ट से खिड़किया घाट तक जगह-जगह किया। खिड़किया घाट पर मंच तक पहुंचने और फोटो खिंचाने के लिए सपाजनों में जमकर धक्कामुक्की हुई।

धक्कामुक्की के बीच ही अखिलेश आए और गए। हरतीरथ में अखिलेश की सुरक्षा में तैनात एनएसजी कमांडो ने मुक्के मारकर उमड़ी भीड़ को पीछे धकेला और अखिलेश के लिए रास्ता बनाया। इससे पहले एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की देख अखिलेश ने नाराजगी भी जताई।

निकाली शोभायात्रा, कृष्ण की वेशभूषा में अखिलेश

गोवर्धन पूजा समिति की ओर से शुक्रवार को केसरिया रंग की पगड़ी बांधे यदुवंशियों ने हथुआ मार्केट से खिड़किया घाट तक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान जगह-जगह लगाए गए पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कृष्ण की वेशभूषा में दिखाया गया था। शोभायात्रा के कारण लहुराबीर से मैदागिन होते हुए खिड़किया घाट तक जाम लगा रहा।

समिति की ओर से अखिलेश के हाथों भोजपुरी अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ, आईएएस अजय यादव, प्रशासनिक अधिकारी आनंद यादव, व्यवसायी पवन यादव, डॉ. रमाशंकर यादव व दिव्या यादव, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. विशाल यादव, शिवांश यादव, कृष्णकांत यादव, संतोष यादव और अशोक यादव को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कराया गया।

इससे पहले अखिलेश ने गोवर्धन ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष गोपालजी यादव के साथ गोवर्धनधारी का दर्शन-पूजन किया। बताया कि 1973 से गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

वर्षों बाद उमड़ी ऐसी भीड़

गोवर्धन पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को खिड़किया घाट और आसपास के क्षेत्र में पैर भी रखने की जगह नहीं थी। मौजूद लोगों का कहना था कि ऐसी भीड़ वर्षों बाद उमड़ी है। इसकी वजह अखिलेश यादव की मौजूदगी बताई गई। कार्यक्रम में बनारस ही नहीं मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही और जौनपुर से भी सपा नेता और कार्यकर्ता आए थे।
विज्ञापन

मनोज राय की मां के निधन पर पहुंचे शोक जताने

पूर्व मंत्री और सपा नेता मनोज राय धूपचंडी की मां कलावती देवी के निधन पर शोक संवेदना जताने अखिलेश यादव नाटीइमली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उधर, प्रदेश के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, अवधेश सिंह, सुशील सिंह व सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, सुरेंद्र पटेल व राधेमोहन सिंह सहित सभी दलों के नेता भी मनोज राय के घर पहुंचे थे। इससे पहले अखिलेश सपा नेता किशन दीक्षित के अस्वस्थ पिता का हालचाल लेने हरतीरथ स्थित उनके घर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें