वाराणसी में तेज हवा, ओलावृष्टि व बारिश से टेंट सिटी को काफी नुकसान पहुंचा है। जिस पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा किनारे बसी टेंट सिटी के क्षतिग्रस्त होने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने टेंट सिटी की दो फोटो ट्वीट कर लिखा कि समापन करने कौन आएगा। उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई।