जमीन की पैमाइश का विरोध, लोगों ने दिया धरना
गांधीनगर रोहितनगर में पार्क, कम्युनिटी सेंटर, सीवर ड्रेनेज, शॉपिंग कॉम्लेक्स, प्राइमरी स्कूल और बंजर भूमि की खरीद और अनुबंध के खिलाफ शनिवार को पार्क और बंजर भूमि बचाओ क्षेत्रीय नागरिक समिति ने लोगों के साथ धरना दिया। पूर्व पार्षद वरुण सिंह और पूर्व पार्षद अशोक पटेल ने कहा श्रीराम सहकारी आवास समिति लिमिटेड की ओर से कॉलोनी बनाते समय पार्क, कम्युनिटी सेंटर, सीवर ड्रेनेज, शॉपिंग कम्प्लेक्स, प्राइमरी स्कूल के लिए जमीन छोड़ी गई थी और लोगों को यही सुविधाएं दिखाकर जमीन बेची गई।
अधिवक्ता हरिशंकर मिश्रा मंचल और पार्षद प्रतिनिधि राजीव सिंह पटेल ने कहा चार दिन की पैमाइश के बाद बनी बंजर रिपोर्ट को राजस्व निरीक्षक की ओर से बदलने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने भी एक मत में जमीनें मुक्त होने तक आंदोलित रहने का संकल्प लिया। सिटी मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह, एसडीएम नितिन सिंह, तहसीलदार संत विजय सिंह, कानूनगो संतोष सिंह, राजस्व निरीक्षक ऋषि दुबे और सूरज सोनकर ने फिर से पैमाइश की।