आकाशगंगा क्लाउड वेब पोर्टल का औपचारिक शुभारंभ के बाद निदेशक प्रो. पात्रा ने कहा कि यह डेडीकेटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म छात्रों और संकाय सदस्यों को हाईटेक क्लाउड संसाधनों तक सहज पहुंच प्रदान करेगा। इससे अत्याधुनिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। बताया कि आकाश क्लाउड की असीम संभावनाओं का प्रतीक है, जबकि गंगा निरंतर प्रवाह, संपर्क और ज्ञान और नवाचार के सतत आदान-प्रदान का प्रतिनिधित्व करती है। क्लाउड अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा। उद्योग-शैक्षणिक सहयोग को मजबूत कर अगली पीढ़ी के क्लाउड-सक्षम समाधानों को विकसित करेगा।