इस पर राहुल और होटल स्टाफ ने मास्टर चाबी के सहारे आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेड पर बैठने की स्थिति में थीं और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लिव इन रिलेशन में रहती थीं आकांक्षा
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि आकांक्षा एक भोजपुरी गायक के करीब थीं। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा भोजपुरी गायक के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। गायक के दुर्व्यवहार से ही दुखी रहने लगी थीं। इसी वजह से अवसादग्रस्त थीं। पुलिस के जाने पर वह गायक अपने कमरे में नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे ने खुद बनाई थी अपनी पहचान, इतनी थी एक महीने की कमाई
आखिरी बार उनकी बात किससे हुई थी?
हालांकि, गायक से मनमुटाव व विवाद का आकांक्षा के काम पर कोई असर नहीं पड़ा था। पुलिस अभिनेत्री के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उनकी बात किससे हुई थी? वह किसके साथ थीं? किसकी पार्टी में गई थीं? पुलिस के अनुसार, मोबाइल की कॉल डिटेल प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित होगी।
व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट की जांच करेगी पुलिस
इसके साथ ही पुलिस अभिनेत्री आकांक्षा के मोबाइल कॉल के अलावा व्हाट्सएप और मैसेंजर चैट को भी पड़ताल कर सकती है। इस की जांच यह भी साफ हो सकेगा कि शनिवार रात वह किस जन्मदिन पार्टी में गई थीं। साथ ही वहां क्या हुआ। फिलहाल, पुलिस उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जो आकांक्षा दुबे को देर रात होटल छोड़ने आया था।
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Death: वाराणसी आने से लेकर शव मिलने तक की एक-एक बात सामने आई, डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए कहा..