फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha Dubey Suicide: ...या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं, आकांक्षा ने मौत से पहले लगाया था ये स्टेटस

Mon, 27 Mar 2023 05:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Actress Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था।
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने मौत से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शायरों की शायरी पेज की रील को अपना स्टोरी स्टेटस बनाया था। इस स्टेटस स्टोरी की लाइन थी कि...के राह देखेंगे तेरी चाहे जमाने लग जाएं या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं। मौत से पहले शनिवार की देर रात आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी हुईं और रो रही थीं। 
विज्ञापन


उनके रोने को लेकर प्रशंसकों ने सवाल भी पूछे थे। एक प्रशंसक ने रोने का वीडियो क्लिप बना लिया था। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आकांक्षा मूल रूप से भदोही के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव की रहने वाली थीं। उनका ननिहाल मिर्जापुर के विंध्याचल में है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि आकांक्षा एक भोजपुरी गायक के करीब थीं। 

पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा एक भोजपुरी गायक के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। गायक के दुर्व्यवहार से वह दुखी रहती थीं। इसी वजह से अवसादग्रस्त भी थीं। पुलिस के जाने पर वह गायक अपने घर पर नहीं मिला। 
विज्ञापन

गायक के पड़ोसियों ने बताया कि वह इधर अपने घर पर नहीं दिखा है। पुलिस को पूछताछ के लिए गायक की तलाश है। हालांकि, गायक के दुर्व्यवहार का आकांक्षा के काम पर कोई असर नहीं पड़ा था। वह भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एलबम के क्षेत्र में लगातार सक्रिय थीं।
 

टिक-टॉक पर वीडियो पोस्ट से मचाया था धमाल
देश में प्रतिबंधित हो चुके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर वीडियो पोस्ट कर आकांक्षा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। प्रशंसकों की संख्या भी तेजी से बढ़ती चली गई, इसलिए आकांक्षा ने लगभग 17 वर्ष की उम्र में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया। उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक एलबम के साथ ही फिल्मों में लीड रोल निभाया और अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर उनके 17 लाख फॉलोअर थे।

वीडियो में खुश दिख रही थीं आकांक्षा
शनिवार की शाम आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और वीडियो पोस्ट किया था। इसमें भोजपुरी गाने पर वह थिरकते दिख रही थीं। आकांक्षा को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह साहसी थीं। शाम को खुश थीं, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि देर रात शव फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे ने खुद बनाई थी अपनी पहचान, इतनी थी एक महीने की कमाई

उन्होंने अपने अभिनय व प्रतिभा के दम पर एक अलग मुकाम बनाया था। वह आत्महत्या नहीं कर सकती थीं। पूरे प्रकरण की जांच गंभीरता के साथ होनी चाहिए और आकांक्षा की मौत से जुड़ा सच सामने आना चाहिए।

होटल तक छोड़ने आया टिकरी का युवक हिरासत में, पूछताछ जारी
आकांक्षा शनिवार की रात आठ बजे के आसपास सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल से एक पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से निकली थीं। होटल के महाप्रबंधक रीतेश कुमार मेहता ने बताया कि आकांक्षा जब होटल में आईं तो वह लड़खड़ा रहीं थीं। उनके साथ काले रंग की शर्ट पहने हुए लगभग 25 साल का एक युवक था। 

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey Death: वाराणसी आने से लेकर शव मिलने तक की एक-एक बात सामने आई, डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए कहा..

17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रुका था युवक

युवक सहारा देकर उन्हें कमरे में ले गया। युवक लगभग 17 मिनट तक आकांक्षा के कमरे में रुका, फिर बाहर निकलकर चला गया। युवक के जाने के बाद आकांक्षा के कमरे की लाइट ऑन हुई। पुलिस ने तलाश की तो पता चला कि युवक लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह और आकांक्षा एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। 

विज्ञापन

शनिवार की रात आकांक्षा महमूरगंज क्षेत्र में एक प्राइवेट पार्टी में गई थीं। पार्टी के बाद आकांक्षा ने उन्हें कॉल कर होटल तक छोड़ने के लिए कहा तो वह महमूरगंज गया था। इसके बाद वह उन्हें उनके होटल छोड़ कर चला गया था। युवक जब आकांक्षा को लेकर कमरे में गया तो लाइट क्यों बंद थी, इस सवाल के साथ ही कई अन्य सवालों के संतोषजनक जवाब वह पुलिस को नहीं दे सका। फिलहाल, युवक पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: Akanksha Dubey Suicide: सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव हुई थीं आकांक्षा, बुरी तरह रो रही थीं...क्लिप वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें