फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akanksha dubey: आकांक्षा दुबे की फोटो वायरल, आंख पर चोट का निशान, चेहरे का हाल बेहाल, समर सिंह को किया टैग

Thu, 20 Apr 2023 07:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हुआ था। अब अभिनेत्री की एक फोटो सामने आई है, जिसमें आकांक्षा का पूरा चेहरा बिगड़ा हुआ दिख रहा है। 
विज्ञापन
आकांक्षा दुबे की वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत का मामला गहराता जा रहा है। बुधवार को आकांक्षा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो रोते हुए समर सिंह का नाम ले रही थीं। अब आकांक्षा की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें आकांक्षा की आंख पर चोट का निशान दिख रहा है वहीं पूरे  चेहरे का हाल बिगड़ा दिख रहा है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: मेरे साथ कुछ भी हुआ तो समर सिंह जिम्मेदार, आकांक्षा दुबे का रोते-बिलखते वीडियो आया सामने
ये फोटो आकांक्षा ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें समर सिंह को भी टैग किया हुआ था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने यह फोटो सार्वजनिक की है। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो।
विज्ञापन

वीडियो और फोटो सामने आने के बाद जिला जेल में बंद भोजपुरी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत और उसके दोस्त संजय सिंह की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बता दें कि बुधवार को वायरल वीडियो में आकांक्षा फूट-फूटकर रो रही थीं और कह रही थीं कि मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलती की है...? मैं नहीं रहना चाहती हूं इस दुनिया में...। यह आप लोगों से मेरी आखिरी बातचीत है...। मेरे साथ अगर कुछ भी होता है तो उसका जिम्मेदार समर सिंह है...।

विज्ञापन

वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला
आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बुधवार को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की एक फोटो और वीडियो को सार्वजनिक किया। फोटो में आकांक्षा की आंख ऐसे सूजी हुई दिख रही है, जैसे किसी ने उन्हें बर्बरता से पीटा हो। इसी तरह वीडियो में बिलखते हुए आकांक्षा अपनी पीड़ा बता रही थीं। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि जिस वीडियो में आकांक्षा अपनी मौत के लिए समर सिंह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, वह बहुत पुराना नहीं है। न्यायालय के समक्ष वीडियो को प्रस्तुत कर आकांक्षा दुबे की मौत के प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई जाएगी।

ट्रेंड करता रहा वीडियो, मां हुई भावुक

आकांक्षा दुबे से संबंधित नया वीडियो सार्वजनिक हुआ ताे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इसे खूब शेयर किया गया। लंबे समय तक वीडियो ट्विटर के टॉप ट्रेंड में बना रहा। उधर, आकांक्षा का वीडियो देखकर उनकी मां मधु दुबे रोने लगीं। साथ ही कहा कि समर सिंह को जो लोग निर्दोष बता रहे हैं, वह मेरी बेटी का वीडियो देख लें। कितनी पीड़ा झेली होगी। उसे तीन वर्ष से प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी की हत्या की गई है। इस साजिश में कुछ और लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें