फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samar Singh: आकांक्षा दुबे के साथ लिव इन रिलेशन से रिश्तों में दूरी तक...समर सिंह से पुलिस ने पूछे ये 25 सवाल

Fri, 14 Apr 2023 03:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कस्टडी रिमांड के पहले दिन पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह से 25 सवाल पूछे। पूछताछ में वह सहयोग तो कर रहा है, लेकिन घुमा-फिराकर यही दोहराने लग जा रहा था कि आकांक्षा की आत्महत्या से उसका कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
समर सिंह की अदालत में पेशी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत को गुरुवार शाम सारनाथ थाने की पुलिस ने जिला जेल से कस्टडी रिमांड में लिया। रिमांड के पहले दिन पुलिस ने समर से 25 सवाल पूछे। पुलिस के सभी सवालों का सार यही रहा कि आखिर समर से जुड़ी हुई ऐसी कौन सी बात थी कि जिसके चलते आकांक्षा को आत्महत्या करना पड़ा।

विज्ञापन


भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र बरदहां गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत मिली थीं। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से जेल भेजा गया था।

बुधवार को सारनाथ थाने की पुलिस के अनुरोध पर अदालत ने समर की पांच दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। कस्टडी रिमांड के पहले दिन पुलिस ने समर से पूछा कि वह आकांक्षा के संपर्क में कब से और कैसे था? दोनों के बीच किस तरह के रिश्ते थे? दोनों के लिव इन रिलेशन में रहने की बात के पीछे की हकीकत क्या है?
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड

आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
23 म्यूजिक एलबम में साथ काम करने और एक-दूसरे के काफी करीब होने के बावजूद दोनों अचानक दूर क्यों हो गए? दोनों के बीच लेनदेन का क्या विवाद था और आकांक्षा का समर पर कितना बकाया था? आकांक्षा को धमकाने संबंधी बात के पीछे की सच्चाई क्या है? 25 मार्च की रात आकांक्षा से क्या बातचीत हुई थी? आकांक्षा आत्महत्या के लिए क्यों विवश हुई?
ये भी पढ़ें: 45 साल का प्रेमी..22 साल की प्रेमिका, रात में मिलने पहुंचा, बात बिगड़ी तो आग लगाने की कोशिश की

समर सिंह को लखनऊ-मुंबई लेकर जाएगी पुलिस

भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ करने वाली पुलिस टीम के अनुसार समर का मोबाइल और आकांक्षा के साथ उसके फिल्म एग्रीमेंट व लेनदेन संबंधी कागजात को भी बरामद किया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद समर सिंह को लखनऊ और मुंबई के गोरेगांव स्थित उसके ऑफिस ले जाया जाएगा।

खुद को बेकसूर बताता रहा समर

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के पहले दिन समर सिंह खुद को बेकसूर बताता रहा। पूछताछ में वह सहयोग तो कर रहा है, लेकिन घुमा-फिराकर यही दोहराने लग जा रहा था कि आकांक्षा की आत्महत्या से उसका कोई वास्ता नहीं है। अगर वह कसूरवार होता तो आकांक्षा सुसाइड नोट लिखतीं और उसे दोषी ठहरातीं। या फिर, अपने किसी अन्य करीबी को यह जरूर बताती कि वह समर के चलते आत्महत्या करने के लिए विवश हुई है। समर ने कहा कि उसका भविष्य बर्बाद करने के लिए उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ज्योतिषियों की शरण में नेताजी! नामांकन से पहले की जा रही है किस्मत के सितारों की गणना

कस्टडी रिमांड लेने में सुस्त दिखी सारनाथ थाने की पुलिस

भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
समर की पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि गुरुवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई थी। इससे पहले बुधवार को पुलिस ने उसे सात दिन की कस्टडी रिमांड पर देने के लिए अदालत से अनुरोध किया था। लेकिन, गुरुवार को जब समर को कस्टडी रिमांड पर लेने की बारी आई तो सारनाथ थाने की पुलिस सुस्त दिखी और लगभग छह घंटे की देरी से शाम चार बजे जिला जेल पहुंची।
विज्ञापन

इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस ने सफाई दी कि विवेचक मुकदमे से संबंधित साक्ष्य के संकलन की कार्रवाई में जुटे थे। इसी वजह से उन्हें जिला जेल पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें