फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAA: सीएए के विरोध में बोले अजय राय, ध्रुवीकरण की राजनीति करने को लागू किया गया कानून

Thu, 14 Mar 2024 01:46 PM IST
प्रगति चंद एएनआई, वाराणसी।

सार

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने सरकार पर हमला बोला। कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, लोगों का धंधा नहीं चल रहा। सरकार को इस पर काम करना चाहिए।  
विज्ञापन
Ajay Rai - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) देश में लागू होने के बाद सियासय गरमा गई है। सभी राजनीतिक दल के नेता इस कानून को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने भी सीएए का विरोध किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। दूसरे देश के लोगों को नागरिकता देकर सिर्फ भीड़ बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन

 

अजय राय ने कहा आज ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है। नागरिकता देने की बात कर रहे हैं, जो नागरिक हैं उनको तो रोजगार दे नहीं पा रहे हैं, उसमें भेदभाव हो रहा है। आप बाहर के लोगों को नागरिकता दोगे? ध्रुवीकरण की राजनीति करने के लिए CAA लागू किया गया है। जब यह कानून राज्यसभा और लोकसभा में पास किया गया था, उसी दौरान इस कानून को लागू करना चाहिए था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें