फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से नई दिल्ली-मुंबई के विमानों की सीटें हुईं फुल, अभी पर्यटन स्थलों तक नहीं जा पा रहे विमान

Mon, 07 Sep 2020 01:21 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

वाराणसी से हवाई सफर करने वाले यात्रियों से अब विमानों की सीटें भर रही हैं। नई दिल्ली-मुंबई, अहमदाबाद-हैदराबाद के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इन शहरों के विमानों में 98 फीसदी यात्री सवार हो रहे हैं। वहीं पखवारे भर पूर्व इन विमान को 50 फीसदी ही यात्री मिल रहे थे।

विज्ञापन

पिछले माह शुरू हुए स्पाइस जेट के वाराणसी-पटना विमान में भी यात्रियों की ठीक-ठाक संख्या जा रही है। अब तक कोलकाता को नहीं मिल रहे इंडिगो के अल्टरनेट विमान में 120 से 140 यात्री इधर एक सप्ताह से मिलने लगे हैं।


वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इस समय इंडिगो एयरलाइन की मुंबई, नई दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, बंगलूरु, चेन्नई, कोलकाता की उड़ानें हैं। इस समय लगभग दो हजार यात्री वाराणसी से विभिन्न शहरों को रवाना हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लगभग 1000 से 1200 यात्री विभिन्न शहरों से एयरपोर्ट पर पहुंच रहे हैं। लॉकडाउन के पहले एयरपोर्ट से लगभग 70 से 80 विमानों से दस से बारह हजार यात्रियों का आवागमन हो रहा था।

इन शहरों के लिए नहीं है विमान सेवाएं
पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध खजुराहो, आगरा, देहरादून, गोवा, भुवनेश्वर, गुवाहटी, उदयपुर और चेन्नई के लिए विमान सेवाएं इस समय नहीं है। अब हर सेक्टर के लिए यात्रियों की संख्या ठीक-ठाक हो गई है। मुंबई-नई दिल्ली और अहमदाबाद-हैदराबाद के लिए 90 से 98 फीसदी यात्री मिल रहे हैं। --राहुल सिंह, सेल्स हेड यूपी, स्पाइस जेट

ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण विमान में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। मुंबई-नई दिल्ली और अहमदाबाद की विमान फुल जाने लगे हैं। -अभिषेक सिंह, ट्रैवल एजेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें