फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : वंदे भारत मिशन के तहत 114 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

Thu, 06 May 2021 09:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के बाबतपुर लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार की सुबह शारजाह से 114 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान पहुंचा। सभी यात्रियों की मेडिकल जांच करने के बाद उनकी कस्टम जांच की गई और फिर घर जाने दिया गया।
विज्ञापन


दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के कारण सभी देशों से आने-जाने वाले अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ान पर रोक लगी हुई है। इसके बाद विदेशों में फंसे भारतीयों को घर लाने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन किया जा रहा है।

खाड़ी देशों में रह रहे 114 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 142 सुबह 10:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के मैनेजर विक्रांत सिंह ने बताया कि विमान से 114 यात्री वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे हैं। हालांकि वाराणसी सहित भारत से जाने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध होने के कारण खाली विमान दोपहर बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें