फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से घंटों हवा में चक्कर लगाते रहे विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार शाम चार बजे धूल भरी आंधी से एक घंटे तक विमानों की लैंडिंग नहीं हो सकी। इस दौरान अहमदाबाद, कोलकाता व मुंबई से वाराणसी पहुंचे विमान आसमान में चक्कर लगाते रहे। बाद में मौसम सामान्य होने पर शाम पांच बजे मौसम ठीक होने के बाद लैंडिंग हुई, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अहमदाबाद से वाराणसी आए गो फर्स्ट एयरलाइंस का विमान जी8767, कोलकाता से वाराणसी आया इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई378 व मुंबई से वाराणसी आने वाला विस्तारा एयरलाइंस का विमान यूके621 शाम चार बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंच गए। इसी समय धूल भरी आंधी के चलने से दृश्यता कम हो गई। ऐसे में विमानों को लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली। विमान आसमान में लगभग एक घंटे चक्कर लगाते रहे। उसके बाद मौसम सामान्य होने पर विमानों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण विमानों की लैंडिंग में दिक्कत आई, लेकिन मौसम ठीक होने के बाद शाम पांच बजे विमानों सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें