फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मारः दृश्यता कम होने से समय से नहीं पहुंच सके विमान, सुबह वाराणसी आने वाली अधिकतर उड़ानें दोपहर में पहुंची

Mon, 27 Dec 2021 09:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट का विमान एसजी 201 मुंबई से उड़ान भरकर सुबह 9.25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचता है। दृश्यता कम होने के चलते यह विमान 11.55 बजे के करीब वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा।
 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर घना कोहरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार को कोहरे के चलते विमान संचालन प्रभावित रहा। वाराणसी आने वाले विमान अपने निर्धारित समय से लगभग एक से दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंचे। विमानों के विलंब से पहुंचने की वजह से वाराणसी से अन्य शहरों के लिए जाने वाले विमान भी देरी से उड़ान भर सके।

विज्ञापन


सुबह लगभग 11.30 बजे के बाद दृश्यता सामान्य होने के बाद विमानों का आवागमन शुरू हो सका। हैदराबाद से वाराणसी पहुंचने वाला विमान इंडिगो 6ई 915 अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे 30 मिनट की देरी से वाराणसी पहुंचा।

गो एयर का विमान जी8-404 दिल्ली से उड़ान भरकर 10.40 बजे वाराणसी पहुंचता है, जो अपने नियत समय से डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर 12.15 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट का विमान एसजी 201 मुंबई से उड़ान भरकर सुबह 9.25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचता है। दृश्यता कम होने के चलते यह विमान 11.55 बजे के करीब वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 1.20 बजे मुंबई से वाराणसी पहुंचने वाला विमान गो एयर जी8 349 दोपहर 2.20 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शारजाह से सुबह 8.15 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.45 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचता है।

यह विमान अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे 45 मिनट की देरी से अपराह्न 3.30 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचा। विमानों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों और परिजनों का समस्याओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें