इस दीवाली व छठ पूजा पर यदि घर लौट रहे हैं और वापस जाने के लिए ट्रेन में जगह नहीं है तो विमान का टिकट करा सकते हैं। जिसका किराया भी महज डेढ़ हजार यानि 1650 रुपये है। इंडिगो व गो एयरवेज कंपनी के विमान में टिकट बुकिंग भी हो रही है। 14 नवंबर को दीवाली और 20-21 को छठ पूजा है। वहीं 25 नवंबर से वाराणसी-नई दिल्ली रूट पर विमान कंपनियों ने टिकट दर घटा दी है।
इंडिगो व गो एयरवेज का 1680 रुपये, स्पाइस जेट व एयर इंडिया का 2208 रुपये टिकट दर है। फिलहाल अभी वाराणसी-नई दिल्ली किराया 3200 से शुरू है। दीवाली, छठ पूजा के बाद नई दिल्ली, गुजरात, सूरत लौटने वालों की संख्या पूर्वांचल से बढ़ जाती है।
इंडिगो एयरलाइंस
- फोटो : अमर उजाला
टूर ऑपरेटर आकाश तिवारी ने बताया कि एक माह पहले का किराया इस समय सस्ता है। 25 नवंबर के बाद वाराणसी-नई दिल्ली का एयर फेयर ट्रेन के बराबर ही समझिए। इस समय बाबतपुर एयरपोर्ट से मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, बंगलूरू, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, पटना, कोलकाता के लिए उड़ानें है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार स्पाइस जेट, इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा और गो एयरवेज के विमानों का संचालन हो रहा है।
अभी अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं भी नहीं शुरू है। एयरपोर्ट पर पहले बैंकॉक, मलेशिया, श्रीलंका, काठमांडू, शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय विमान उड़ान भरते थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते अंतरराष्ट्रीय विमान पर रोक लगा दी गई है। विदेशी पर्यटकों के आगमन पर रोक की वजह से पर्यटन को भी बहुत नुकसान हो रहा है।