फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह चली गोली, मऊ में टहलने निकले युवक को और आजमगढ़ में भाजपा विधायक प्रतिनिधि को मारी गोली, मौत

Fri, 09 Oct 2020 11:59 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़/मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव में गुरुवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने टहलने निकले युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। युवक को परिवार के सदस्य उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घायल युवक रिपुंजय सिंह (28) जयसिंहपुर गांव का निवासी है। साथ ही सिविल कोर्ट के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह का भाई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार गुरुुवार की रात रिपुंजय खाना खाकर टहलने के लिए निकला। जैसे ही वह गांव के बाहर पहुंचा तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। बताया जाता है बदमाशों  ने रिपुंजय के सिर में सटाकर गोली मार दी।

परिवार के सदस्य घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। युवक को गोली लगने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।  थानाध्यक्ष सरायलखंसी निहारनंदन जब तक अस्पताल पहुंचे। परिवार के सदस्य घायल को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में भाजपा विधायक प्रतिनिधि को मारी गोली


आजमगढ़ जिले के पवई थाना के जल्दीपुर गांव के पास भाजपा विधायक प्रतिनिधि को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर फूलपुर निजी अस्पताल गए। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पवई थाना के जल्दीपुर गांव निवासी अर्जुन यादव (46) भाजपा विधायक अरुणकांत यादव के पवई क्षेत्र में प्रतिनिधि हैं और स्थानीय बाजार में उनकी आयुर्वेद की दुकान है। पवई से रोज की भांति दुकान बंद कर आ रहे थे। रात साढ़े आठ बजे वह जल्दीपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर दो अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार के ऊपर तमंचा तान दिया।

गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाशो ने उसे दो गोली मारी है। एक गोली सिर में और एक गोली सीने में लगी है। परिजन एंबुलेंस से फूलपुर निजी अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने तत्काल जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार  ने बताया कि  गोली लगने से अर्जुन गंभीर रूप से घायल हुए थे।उन्हें डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। पुलिस घटना की जांच में कर रही है। बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें