फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो में खाकी का नया अंदाज: सूट-बूट में तैनात रहेंगे 800 एसआई, एयरपोर्ट से घाट तक संभालेंगे कमान

Thu, 15 Oct 2026 11:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एयर शो की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। एयर शो में आने वाले अतिथियों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयर शो के कार्यक्रम के दौरान 800 एसआई सूटबूट में तैनात रहेंगे। वे एयरपोर्ट से घाट तक कमान संभालेंगे। 
विज्ञापन
एयर शो की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में होने वाले एयर शो के दौरान एयरपोर्ट से गंगा घाटों तक मेहमानों की मदद के लिए 800 उपनिरीक्षकों को सूटबूट और टाई में तैनात किया जाएगा। यह दरोगा मेहमानों को रास्ता बताने के साथ-साथ काशी के प्रमुख घाटों और धार्मिक स्थलों की जानकारी भी देंगे। 22, 24 और 25 अक्तूबर को काशी में तीन दिन तक एयर शो होगा। देश, विदेश के मेहमानों को आमंत्रण पत्र भी भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस का प्रयास है अतिथियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। एयरपोर्ट, होटलों और घाटों तक पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात होंगी। सात साल पहले जनवरी 2019 में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों को सूट-बूट में तैनात किया गया था। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दरोगाओं की काउंसिलिंग भी की जाएगी। ताकि उनका व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बिगड़े नहीं। घाट पर मौजूद भीड़ में भी उनका व्यवहार विनम्र रहे। पुलिस लाइन में ब्लेजर, शर्ट, पैंट और टाई के साथ ही बूट की व्यवस्था की जा रही है। 20 लाख की भीड़ को देख केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालने के लिए पूरे क्षेत्र को 12 जोन में बांटा गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सुरक्षा की कमान संभालने के लिए 50 राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती होगी। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता के लिए 100 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। गंगा में बचाव कार्यों के लिए 15 जल एंबुलेंस पूरी तरह तैयार रहेंगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए 50 दमकल वाहन तैनात किए जाएंगे। 

सुरक्षा के लिए 10000 पुलिसकर्मियों, एटीएस कमांडो, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया जा रहा है। 25 वॉच टावर और 60 अस्थायी पुलिस थाने स्थापित किए जा रहे हैं, जहां सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें; नवरात्रि उत्सव: नारी सशक्तीकरण का मतलब पुरुषों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना नहीं, समान अवसर और अधिकार मिलना है

पांच हजार पुलिसकर्मियों को मेहमानों के साथ शालीनता से बातचीत करने, उनकी समस्याएं सुनने और संयम बनाए रखने की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। मुख्य मार्गों और घाटों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रवेश-निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, पार्किंग और ड्रॉपिंग जोन बनाए जा रहे हैं। 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित, बेहतर संवाद और व्यवहार को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। देश, विदेश से आने वाले अतिथियों की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें