फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो से अस्सी घाट के बीच एयर शो: महाकुंभ जैसी होंगी तैयारियां, गंगा में रहेगा रूट डायवर्जन; पढ़ें- पूरी जानकारी

Wed, 23 Sep 2026 01:52 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में महाकुंभ जैसी एयर शो की तैयारियां होंगी। एक अक्तूबर को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में तैयारियों पर अंतिम मुहर लगेगी। एयर शो के दौरान गंगा में रूट डायवर्जन रहेगा। 
विज्ञापन
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान में लड़ाकू विमानों का करतब और धरा से उन्हें निहारने वालों की 20 लाख की भीड़ को थामने की तैयारियों में कमिश्नरेट पुलिस जुटी है। 22-25 अक्तूबर को घाट किनारे तीन दिवसीय एयर शो में देश के विभिन्न महानगरों से लोगों की भीड़ जुटेगी। सुरक्षा, कानून एवं यातायात व्यवस्था को लेकर महाकुंभ जैसी तैयारियां होंगी। घाट किनारे गंगा में भी ट्रैफिक रूट डायवर्जन होगा। राजघाट पुल नो व्हीकल जोन होगा। 

विज्ञापन


श्रीकाशी विश्वनाथ धाम जाने वाले मार्गों समेत शहर के अंदर और बाहर भी रूट डायवर्जन होगा। एक अक्तूबर को सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में तैयारियों पर अंतिम मुहर लगेगी। समन्वय बैठक में सभी विभाग के अधिकारी रहेंगे। 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शहर में जिस तरह महाकुंभ की भीड़ को थामने का प्रबंध किया गया था, ठीक उसी तर्ज पर सुरक्षा एवं कानून समेत यातायात व्यवस्था होगी। बाहर से आने वाली भीड़ शहर में दो से तीन दिन तक रुकेगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना चुनौती होगी। 

घाट किनारे एयर शो देखने वालों की सुरक्षा भी प्राथमिकता में होगी। नाविकों के साथ जल पुलिस बैठक कर उन्हें निर्देशित करेगी। घाट किनारे एनडीआरएफ, पीएसी रामनगर और भुल्लनपुर के गोताखोर भी रहेंगे। गंगा की लहरों पर एयर एंबुलेंस भी होंगी। 
विज्ञापन

एयर शो के समय चंदौली, पड़ाव से आने वालों को अवधूत भगवान राम आश्रम के पास से डोमरी की तरफ से ले जाया जाएगा। गंगा की रेता से एयर शो का नजारा देख सकेंगे। राजघाट पुल पर वाहनों की आवाजाही उस समय तक रोक दी जाएगी। यही व्यवस्था सामनेघाट पुल पर भी लागू होगी। रामनगर से आने वालों को बलुआ घाट की तरफ मोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें