फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की आंखों के सामने बेटे की मौत: खेलते समय पोखरे में गिरा चार साल का मासूम, बाहर निकाला तो थम गई थीं सांसें

Wed, 23 Sep 2026 12:43 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली में खेलते-खेलते एक चार साल का मासूम पोखरे में गिर गया। जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
चार वर्षीय मासूम इरफान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में नौगढ़ थाना क्षेत्र के खास गांव में मंगलवार को घर के पास खेलते समय पोखरे में गिरने से चार वर्षीय मासूम इरफान की मौत हो गई। बच्चे के पोखरे में गिरने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम पसरा है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
खास गांव निवासी जिलानी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका चार वर्षीय बेटा इरफान मंगलवार को घर के आसपास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पोखरे के किनारे पहुंच गया। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पोखरे के पानी में जा गिरा। कुछ देर बाद बच्चे पर उसकी मां शैहमुन निशा की नजर पड़ी। बेटे को पानी में गिरा देख उन्होंने शोर मचाया।

मां की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तत्काल पोखरे की ओर दौड़े। लोगों ने बच्चे को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. सत्या ने जांच की। जांच के बाद चिकित्सक ने इरफान को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

घटना के बाद अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
इरफान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी डेढ़ वर्षीय छोटी बहन इनाया है। बेटे की मौत की खबर से मां शैहमुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता जिलानी भी बेटे की मौत से सदमे में हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिलानी मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलने पर नौगढ़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

मासूम की मौत की खबर फैलते ही गांव के लोग परिजनों के घर पहुंचने लगे। ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद गांव में भी सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें