फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर शो: बाबतपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, दो बजे के बाद ही उड़ान भर सकेंगे विमान; 25 अक्तूबर तक यही हाल

Fri, 23 Oct 2026 05:14 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एयर शो की रिहर्सल के चलते बाबतपुर एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित रहेंगी। विमानों को दोपहर दो बजे के बाद ही उड़ान भरने की अनुमति मिलेगी। सुबह 11 बजे के बाद टेकऑफ पर रोक के कारण इंडिगो की चेन्नई और एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यह व्यवस्था 25 अक्तूबर तक लागू रहेगी। उड़ानों का शेड्यूल पहले से निर्धारित योजना के तहत बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर शो की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते बुधवार को बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर नियमित उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। एयर शो की हवाई गतिविधियों के कारण सुबह 11 बजे के बाद नियमित यात्री विमानों को टेकऑफ की अनुमति नहीं मिली। इस वजह से इंडिगो की वाराणसी से चेन्नई और एयर इंडिया एक्सप्रेस की वाराणसी से मुंबई जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुईं। 25 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बाद ही उड़ान भरने की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन


एयर शो की रिहर्सल और आयोजन को देखते हुए 21 से 25 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच नियमित उड़ानों के संचालन बदल दिया गया है। इस के तहत इस अवधि में विमानों के आगमन और प्रस्थान का शेड्यूल रीशेड्यूल किया गया। हवाई क्षेत्र में वायुसेना के विमानों की गतिविधियों और सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

अधिकारियों के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6044 वाराणसी से चेन्नई के लिए रवाना होने वाली थी। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स 1810 को वाराणसी से मुंबई जाना था। दोनों उड़ानों के संचालन पर एयर शो की निर्धारित समय-सारिणी का असर पड़ा। सुबह 11 बजे के बाद टेकऑफ की अनुमति नहीं मिलने के कारण विमानों को निर्धारित समय के अनुसार रवाना नहीं किया जा सका। अब दोनों उड़ानों का संचालन हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध की अवधि समाप्त होने और एटीसी से अनुमति मिलने के बाद ही संभव होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

विमान में बैठे रहे यात्री,नहीं मिली उड़ान की इजाजत
बाबतपुर। वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर शो के रिहर्सल के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। एयर शो के रिहर्सल के चलते एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से अनुमति न मिलने के कारण इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दो उड़ानों को रोक दिया गया। विमानों में बोर्डिंग पूरी हो चुकी थी और यात्री अपनी सीटों पर बैठ चुके थे, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण उन्हें वापस विमान से उतारकर टर्मिनल लौटना पड़ा। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6044 जो वाराणसी से चेन्नई जाने वाली थी, इसमें 183 यात्री सवार हो चुके थे। ऐसे ही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स 1810 वाराणसी से मुंबई जाने वाली थी। इसके यात्री भी विमान के भीतर अपनी सीटों पर बैठ चुके थे।

दोनों विमान उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार थे और एयरलाइंस द्वारा एटीसी से टेक-ऑफ की अनुमति मांगी गई थी। हालांकि, उस समय एयर शो के रिहर्सल का समय होने के कारण एटीसी ने विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी।

यात्रियों के लिए की गई जलपान की व्यवस्था
उड़ान में देरी और विमान से उतारे जाने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल में इंतजार करना पड़ रहा है। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों की असुविधा को देखते हुए उन्हें नाश्ता और जलपान उपलब्ध कराया गया है। संबंधित एयरलाइंस के अनुसार, दोपहर 2 बजे एयर शो का रिहर्सल समाप्त होने के बाद एटीसी से हरी झंडी मिलते ही इन विमानों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

25 अक्तूबर तक प्रभावित रहेंगे ये विमान
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस के आईएक्स 2547, वाराणसी-मुंबई
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस के आईएक्स 1491, वाराणसी-बंगलूरू
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस के आईएक्स 1287, वाराणसी-दिल्ली
  • इंडिगो के 6ई-504, वाराणसी-हैदराबाद
  • इंडिगो के 6ई-6559, वाराणसी-बंगलूरू
  • इंडिगो के 6ई-2321, वाराणसी-दिल्ली
  • इंडिगो के 6ई-2590, वाराणसी-हिंडन
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस के आईएक्स 247, वाराणसी-शारजाह
  • इंडिगो के 6ई-6884, वाराणसी-पुणे
  • अकासा एयर के क्यूपी-1524, वाराणसी-बंगलूरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें