फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एयर शो में चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, मंडलीय अस्पताल में भर्ती; 78 एंबुलेंस रहीं तैनात

Fri, 23 Oct 2026 04:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एयर शो के पहले दिन कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घाट से लेकर अन्य जगहों पर 78 एंबुलेंस लगाए गए हैं।  
विज्ञापन
एयर शो देखते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर शो में चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक चिकित्सा दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस में बिठाकर मरीजों को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। खड़े रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर भी चिकित्सकीय सहायता दी गई। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 से 25 अक्तूबर तक 38 अस्पतालों (13 निजी, 7 सरकारी और 8 अस्थायी अस्पताल) में 57 टीमों को तैनात किया गया है। घाट से लेकर अन्य जगहों पर 78 एंबुलेंस लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को घाटों पर कुछ लोग अकेले तो कुछ परिवार के साथ देखने पहुंचे थे। 

108 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह के अनुसार चार लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. एनपी सिंह को सूचना दी गई। लोगों का मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। केदार घाट पर निर्मल देव, गोदौलिया में संजय प्रजापति, विकास प्रजापति और राजघाट पर मनीष सिंह थे। इमरजेंसी में पहुंचने पर डॉक्टरों ने जरूरी जांच और उपचार किया। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि राजघाट पर शो देखने आए एक दर्शक का रक्तचाप कम होने पर मेडिकल टीम ने इलाज किया। किसी भी तरीके से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए घाट से लेकर हर जगह चिकित्सकीय टीम मौजूद है। 

Trending Videos
विज्ञापन

एयर शो के दौरान राजघाट पर चेनपुलिंग कर रोक दी ट्रेन
नमो घाट पर एयर शो को लेकर दर्शकों की भीड़ जुटी रही। सुबह 11 बजे जिस समय एयर शो चल रहा था, उसी दौरान राजघाट से एक ट्रेन गुजर रही थी। उसमें बैठे किसी यात्री ने चेनपुलिंग कर दी। इससे ट्रेन राजघाट पुल पर रुक गई। इसके बाद ट्रेन में बैठे लोग हाथ हिलाकर घाटों पर बैठे लोगों का अभिवादन कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन के रुकने की जानकारी नीचे मौजूद सुरक्षाकर्मियों को मिली तो तत्काल पुल पर पहुंचे और ट्रेन को आगे बढ़वा दिया। शो के दौरान अब पुल से गुजरने वाली ट्रेनों को लेकर कर्मचारियों, आरपीएफ जवान की तैनाती की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें