फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः विद्यालय परिसर में मिली एयर पिस्टल, मचा हड़कंप

Mon, 06 Aug 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की एयर पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के भेलूपुर थाना अंतर्गत अस्सी स्थित गोयनका विद्यालय परिसर में बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास के बगल में कूड़े के ढेर में सोमवार की दोपहर डिब्बे में पिस्टल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्टल को कब्जे में ले ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बरामद असलहा पिस्टल नहीं बल्कि एयर पिस्टल है। गोयनका विद्यालय परिसर में बने आवास में कार्यालय सहायक हरिकेश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। हरिकेश के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे इसी बीच उनकी नजर कूड़े के ढेर में डिब्बे में रखी पिस्टल पर पड़ी तो उन्होंने जानकारी अपने पिता को दी।

हरिकेश की सूचना पर पुलिस आई और पिस्टल को कब्जे में ले ली। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वो खराब हो चुकी एयर पिस्टल है। इसका उपयोग पक्षियों को मारने, बंदरों को भगाने और निशानेबाजी सीखने में होता है। भेलूपुर पुलिस पता लगा रही है कि वहां एयर पिस्टल कहां से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें