फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: आज से दिल्ली जाएगी एयर इंडिया की फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ईंधन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण एयर इंडिया ने वाराणसी से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान को छह दिनों के लिए रद्द कर दिया था। रविवार से इस विमान का संचालन फिर से शुरू किया जाएगा। यह विमान सुबह 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा।
विज्ञापन

एयर इंडिया की 22 प्रतिशत और इंडिगो की 15 प्रतिशत घरेलू उड़ानों में कटौती की आशंका जताई गई थी। इसी क्रम में एयर इंडिया ने वाराणसी से दिल्ली जाने वाली सुबह की एक उड़ान को 1 जून से 6 जून तक निरस्त किया था। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरिस ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से वाराणसी से सुबह 10 बजे दिल्ली जाने वाली विमान संख्या एआई-1850 को 1 से 6 जून तक निरस्त किया गया था। इस उड़ान से प्रतिदिन करीब 200 यात्री सफर करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें