फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा एयरपोर्ट पर पक्षी से टकराया एयर इंडिया का विमान, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 04 Oct 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
air india - फोटो : demo
विज्ञापन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 180 यात्रियों को लेकर आगरा पहुंचा एयर इंडिया का विमान बर्ड हिट का शिकार हो गया। इस विमान में सवार कुछ यात्रियों को आगरा में उतरना था जबकि अन्य यात्री इसी विमान से खजुराहो जाने वाले थे। दोपहर लगभग 1:20 बजे आगरा हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान यह घटना हुई।
विज्ञापन


बर्ड हिट के बाद पायलट ने एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को सूचित करने के साथ ही इसे सुरक्षित तरीके से आगरा हवाई अड्डे पर उतारा। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद जांच में पाया गया कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है। एयरलाइंस के विशेषज्ञों द्वारा काफी देर तक उसे ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।

अंतत: एयरलाइंस प्रबंधन ने इस विमान को ग्राउंड कर दिया और यात्रियों को दूसरे विमान से खजुराहो भेजा गया। देर शाम तक यह विमान खजुराहो से वाराणसी नहीं आया था, जिसके चलते इस विमान से दिल्ली जाने वाले 70 यात्री बाबतपुर हवाईअड्डे पर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


इस बारे में एयर इंडिया के स्टेशन प्रबंधक एसएच आब्दी ने बताया कि आगरा में लैंडिंग के वक्त एक पक्षी विमान से टकरा गया था जिससे विमान में खराबी आ गई। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दूसरा विमान मंगाकर यात्रियों को रवाना किया गया।

हवाई अड्डे पर कड़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था
बाबतपुर हवाईअड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। यहां आने-जाने वाले यात्रियों व वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वहीं रनवे बाउंड्रीवाल के साथ ही राडार सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीआईएसएफ के जवान हर समय निगरानी में लगे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें