कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए यूएई में दस दिन के लिए इंडियन एयरक्राफ्ट पर रोक लगा दी गई है। इसके कारण वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत में विदेशों से सिर्फ वंदेभारत मिशन के तहत ही अंतरराष्ट्रीय विमानों का आवागमन हो रहा था लेकिन यूएई में दस दिन के लिए प्रतिबंध के बाद वाराणसी एयरपोर्ट से शारजाह आवाजाही करने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान को अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दिया गया। एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीश ने बताया कि यूएई में भारतीय एयरक्राफ्ट पर रोक के कारण यह फैसला लिया गया है।