फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना ने भावी इंजीनियरों को देश सेवा के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में इंडक्शन प्रोग्राम के तहत मंगलवार को व्याख्यान आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों को वायु सेना की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत कराया गया। व्याख्यान कक्ष में एयरफोर्स के विंग कमांडर आशुतोष वर्मा और स्टाफ सार्जेंट पंकज वर्मा ने जहां उन्हें भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया, वहीं छात्रों ने अधिकारियों से साक्षात्कार, प्रशिक्षण आदि के बारे में सवाल भी पूछे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भावी इंजीनियरों को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल आदि सभी ब्रांच के विद्यार्थियों के लिए भारतीय वायु सेना में सेवा के बेहतर विकल्प हैं। संस्थान के ट्रेनिंग प्लेसमेंट सेल के प्रोफेसर इंजार्च डा. अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि संस्थान में देश और विदेश से कई कंपनियां छात्रों को प्लेसमेंट देने के लिए आती हैं। ऐसे में भारतीय वायु सेना भी बढ़िया विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें