फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस का टायर फटा, मची अफरातफरी

Sat, 27 Oct 2018 12:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
विज्ञापन
वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की शाम लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस का टायर फट गया। एयर एंबुलेंस ढाका (बंग्लादेश) से दिल्ली जा रहा था और ईंधन के लिए एयरपोर्ट पर उतरा था। जोरदार धमाके के साथ टायर फटते ही अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


विमान के पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को न केवल कंट्रोल किया, बल्कि धीरे-धीरे वे नंबर 10 पर ले जा कर खड़ा किया। विमान में सवार मरीज व परिजन के साथ आए डॉक्टरों को एंबुलेंस से शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां मरीज को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

बनारस के अस्पताल में भर्ती हुआ मरीज

ढाका बंगलादेश निवासी मरीज मिट्ठू सैयदुल की तबीयत बिगड़ने पर उसे एयर एंबुलेंस से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया जा रहा था। साथ में दो चिकित्सक और परिजन भी विमान में सवार थे। विमान ने ईंधन के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट पर शाम 4:35 बजे लैंड किया। उसी समय विमान का अगला टायर फट गया। वहीं विमान के लिए नया टायर मंगाया गया है। एयरपोर्ट निदेशक अनिल कुमार राय ने बताया कि एयर एंबुलेंस ईंधन के लिए एयरपोर्ट आया था लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। विमान में सवार मरीज को गैलेक्सी हॉस्पिटल से एंबुलेंस मंगाकर मरीज को भेजा गया।
विज्ञापन

एयरपोर्ट को लगी नजर

एयरपोर्ट पर आए दिन लापरवाही का खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। गुरुवार को भी वाराणसी एयरपोर्ट पर एक हादसा हुआ था।  कैंटरिंग वाहन ने एयर इंडिया के विमान में टक्कर मार दी। घटना के कारण विमान के गेट में खराबी आ गई।

इसको ठीक करने के लिए देर शाम तक मशक्कत चलती रही पर सफलता नहीं मिली। बाद में ज्यादातर यात्रियों को दूसरे विमानों से दिल्ली भेजा गया। जबकि 12 यात्रियों को शहर के होटलों में ठहराया गया। लंबे इंतजार के चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें