वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रवक्ता अनिल राजभर ने कहा कि ऐसे लोग राजनीति में नजर नहीं आने चाहिए। भागीदारी मोर्चा राजनीतिक दलों का गठबंधन नहीं बल्कि राजनीतिक जोकरों का गठबंधन है। ऐसे लोग उलूल जुलूल गठबंधन कर समाज को ठगने का काम करते हैं। कहा कि ऐसे लोगों को समाज, देश और महापुरुषों के लिए कुछ नहीं करना है। इनका काम बस जनता को गुमराह करना है। ऐसे लोग अपने-अपने समाज को बेचने का काम करते हैं।