फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AICC Members List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, कार्यकारिणी में नए -पुराने कई चेहरे शामिल

Tue, 21 Feb 2023 10:19 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी से इलेक्टेड सदस्यों में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, हाजी रईस अहमद, मणींद्र मिश्र, सरिता पटेल, डॉ. प्रमोद पांडेय, राहुल राजभर, संजीव सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया कांग्रेस की कार्यकारिणी की सूची सोमवार को जारी हो गई। मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने कई पुराने और नए चेहरों को इस सूची में जगह दी है। कई पुराने नेताओं को भी एआईसीसी की सूची में सम्मिलित किया गया है। पार्टी ने वाराणसी से 8 इलेक्टेड और तीन को आप्टेड सदस्यों को शामिल किया है।

विज्ञापन

वाराणसी से इलेक्टेड सदस्यों में पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र, प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय, हाजी रईस अहमद, मणींद्र मिश्र, सरिता पटेल, डॉ. प्रमोद पांडेय, राहुल राजभर, संजीव सिंह शामिल हैं। को आप्टेड सदस्यों में रेखा शर्मा, सीताराम केसरी, अनिल श्रीवास्तव हैं। वहीं बलिया से राघवेंद्र प्रताप सिंह, गाजीपुर से मनोज यादव व मकसूद खान, आजमगढ़ अनिल यादव, मऊ से इंतेखाब आलम, जौनपुर से नदीम जावेद, लालजी चौहान,  मिर्जापुर से भगवती चौधरी, सोनभद्र से रामराज गोंड, चंदौली से देवेंद्र प्रताप सिंह और अखिलेश यादव को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें