फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : शहर की सूरत को नुकसान पहुंचाने वाले अवैध विज्ञापन पर अब एआई लगाएगा लगाम, नगर निगम की पहल

Fri, 28 Feb 2025 12:31 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी नगर निगम अब शहर के अवैध विज्ञापनो को लेकर नई पहल कर चुका है और अब एआई तकनीक का सहारा लेकर कार्रवाई करेगा।
इस तकनीक का उपयोग करने वाला देश का दूसरा नगर निगम वाराणसी होगा।
विज्ञापन
नगर निगम वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध विज्ञापनों पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) का सहारा लेगा। इस तकनीक का उपयोग करने वाला देश का दूसरा नगर निगम होगा। एआई तकनीक का सबसे पहले प्रयोग नगर निगम के विज्ञापन विभाग की ओर से किया जाएगा। एआई का प्रयोग करने वाला पहला निगम पिंपरी चिंचवाड़ म्यूनिसपल कॉरपोरेशन पुणे महाराष्ट्र है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बताया कि यह कार्य मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होगा। इसके लिए संस्था का चयन कर लिया गया है। चयनित संस्था की ओर से एक छोटे से वाहन, जो तकनीकी रूप से लैस होगा, के जरिये पूरे शहर का भ्रमण कर सर्वे किया जाएगा। वाहन से नगर क्षेत्र में लगे विज्ञापनों का सेंसर के माध्यम से डाटा इकट्ठा किया जाएगा।

इसके बाद कंप्यूटर पर दर्ज कर मिलान किया जएगा कि कौन सा विज्ञापन नगर निगम की ओर से अधिकृत है और कौन सा विज्ञापन अनधिकृत है। अनधिकृत विज्ञापनों को एआई के जरिये कंप्यूटर जनरेटेड नोटिस जारी करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से तकनीकी उपकरणों से दक्ष वाहन से प्रत्येक तीन मरीने में पूरे शहर का सर्वे कार्य कराया जाएगा और अवैध विज्ञापनों को चिह्नित किया जाएगा। इससे नगर निगम की आय में काफी बढ़ोतरी होगी। इसके लिए डेटा का मिलान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें