फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद हादसा: काशी में जले असंख्य दीप, गंगा आरती और विश्वनाथ धाम में विशेष पूजन; मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Thu, 12 Jun 2025 08:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Plane Crash News: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें मृतकों के लिए काशी की गंगा आरती और विश्वनाथ धाम में विशेष पूजन किया गया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में पूजन करते पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद काशी की जनता में भी शोक की लहर है। गुरुवार की शाम को गंगा तट पर हादसे में मरने वालों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की गई। दशाश्वमेध घाट पर 1100 दीप जलाकर और गंगा आरती के जरिये विमान हादसे में मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित नवग्रह मंडप में शांति पाठ हुआ। शांति पाठ के माध्यम से मंदिर के आचार्यों व पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन




गुरुवार की शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धांजलि स्वरूप दीप प्रज्ज्वलित किए गए और मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की गई। सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके साथ ही बाबा विश्वनाथ से परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की गई। 

वहीं, दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली विश्वप्रसिद्ध मां गंगा की आरती में अहमदाबाद विमान हादसे में मरने वालों को नमन किया गया। आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


मां गंगा की आरती से पहले घाट पर 1100 दीपदान कर ईश्वर से मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की गई। श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा सचिव हनुमान यादव समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

विज्ञापन

शंकराचार्य ने हादसे पर जताया शोक
अहमदाबाद विमान हादसे पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित शताधिक लोगों के दुर्घटना में मारे जाने की सूचना मिली है। यह दुख का क्षण है। सभी हताहतों के प्रति सद्गति की प्रार्थना सह संवेदना है। अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानन्द सरस्वती ने भी हादसे पर शोक जताते हुए मरने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें