फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता: दुर्लभ खनिजों पर रिसर्च के लिए IIT ने किया MoU, एमटेक-पीएचडी छात्र लाइव प्रोजेक्ट पर करेंगे काम

Wed, 15 Oct 2025 05:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अधिकारियों की मानें तो विशेष रूप से दुर्लभ पृथ्वी तत्वों की खोज, एआई फील्ड एनालिटिक्स के क्षेत्रों में यह सहयोग भारत की तकनीकी प्रगति और संसाधन आत्मनिर्भरता में योगदान देगा।
विज्ञापन
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू और मैक्सेल्स टेकवेंचर्स के बीच धरती के दुर्लभ तत्वों और खनिजों पर रिसर्च के लिए समझौता किया गया। छात्रों के कॅरिअर ग्रोथ के साथ जियो फिजिक्स रिसर्च, टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने और इंडस्ट्री–एकेडमिक सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस एमओयू के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं, सरकारी निविदाओं लिए साझा रिसर्च, ट्रेनिंग और नवाचार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


साझेदारी के अंतर्गत मैक्सेल्स टेकवेंचर्स आईआईटी बीएचयू के एमटेक और पीएचडी स्कॉलर्स को इंटर्नशिप और लाइव प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। एमटेक स्नातकों की नियुक्ति, पीएचडी शोधार्थियों को सहयोग और एआई व आईओटी आधारित समाधान तैयार करना शामिल है। इससे एकेडमिक रिसर्च और इंडस्ट्रियल आउटपुट के बीच ब्रिज का निर्माण हो सकेगा। इस समझौते पर हस्ताक्षर प्रोफेसर राजेश कुमार, डीन (अनुसंधान एवं विकास) और मैक्सेलटेक निदेशक डॉ. अपर्णा बालगोपाल ने किया।

एमओयू समन्वयक व खनन अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. संजय कुमार शर्मा ने बताया कि जियो फिजिक्स, रिमोट सेंसिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) बेस्ड ऑटोमेशन और एआई एनालिसिस कर साझा रिसर्च प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूवैज्ञानिक और भूभौतिकीय सर्वेक्षण के लिए एडवांस ड्रोन टेक्नोलॉजी का विकास कर इस रिसर्च में एआई और आईओटी का एक साथ इस्तेमाल कर पायलट प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। मैक्सेल्स पीएचडी शोधार्थियों को वित्तीय सहयोग देगा।

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज, एडवांस जियो फिजिक्स तकनीक और स्वच्छ खनिजों के विकास में रिसर्च को आगे बढ़ाना है। 

आईआईटी रिसर्च विशेषज्ञता को करेगा साझा
प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि आईआईटी बीएचयू का खनन अभियांत्रिकी विभाग, धरती के दुर्लभ तत्वों, भूवैज्ञानिक अध्ययन के क्षेत्रों में अपनी शैक्षणिक और अनुसंधान विशेषज्ञता को साझा करेगा। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण और उद्योग-सहयोग को बढ़ाकर हाईटेक लैब, डिवाइस और कंप्यूटेशनल संसाधनों की सुविधा उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें