फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती : 844 युवाओं ने लगाई दौड़, 395 हुए सफल, एक का पैर टूटा; 17 सीसीटीवी से की गई लाइव मॉनिटरिंग

Sun, 09 Nov 2025 05:29 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Agniveer Bharti: उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से आए अभ्यर्थियों ने अग्निवीर सेना भर्ती में दाैड़ लगाई। गाजीपुर के एक युवक के साथ हादसा हो गया। दाैड़ में सफल अभ्यर्थियों का रविवार को मेडिकल होगा। 
विज्ञापन
अग्निवीर सेना भर्ती के लिए दाैड़ लगाते अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: अग्निवीर सेना भर्ती के लिए पहले दिन जोश और उम्मीद के साथ 844 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इसमें 395 अभ्यर्थियों को सफलता मिली। क्लर्क और ट्रेडमैन पद की भर्ती के लिए 1028 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेनशन कराया था। दौड़ के दौरान गाजीपुर निवासी राहुल का पैर फिसलने से फ्रैक्चर हो गया। वहां मौजूद मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार देते हुए एम्बुलेंस से दीनदयाल अस्पताल भेजा।

विज्ञापन


भर्ती निदेशक कर्नल शैलेश कुमार और सुबेदार मेजर हरपाल सिंह ने बताया कि सेना भर्ती प्रकिया की शुरुआत शनिवार तड़के 2:30 बजे प्रारंभ हुई। मंडल के 12 जिलों से आए अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया। सफल अभ्यर्थियों का रविवार को मेडिकल होगा। 

रैली का संचालन आगरा से आई कर्नल रेशमा शरीन की अगुवाई में 11 सदस्यीय टीम ने किया। वहीं, बरेली से कर्नल मानस और अमेठी से कर्नल सुनील के नेतृत्व में 11-11 सदस्यीय टीम भी मौजूद रहीं। 17 सीसीटीवी कैमरों की मदद से प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग हुई। रणबांकुरे मैदान के बाहर कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा, चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय और शांतनु मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पुलिस निगरानी में लगी रही।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की मेडिकल टीम में डॉ. अंबुज कुमार गुप्ता, डॉ. देवेश कुमार सिंह, फार्मासिस्ट अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह और बृजेश कुमार मौर्या शामिल रहे। मौसम को देखते हुए मैदान परिसर को वॉटरप्रूफ पंडालों से ढका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें