फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Recruitment: वाराणसी में अग्निवीर भर्ती, 12 जिलों के 1028 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

Sat, 08 Nov 2025 01:41 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अग्निवीर भर्ती में आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, वाराणसी के अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन लिपिक व ट्रेडमैन पदों के लिए 1028 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।
 
विज्ञापन
छावनी परिषद पहुंचे भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर के पहले दिन की भर्ती के लिए अभ्यर्थी शुक्रवार की शाम से छावनी स्थित सेना परिसर में बने होल्डिंग एरिया में जुटने लगे। भर्ती में आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, वाराणसी के अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहले दिन शनिवार को होनी वाली लिपिक व ट्रेडमैन पदों के लिए 12 जनपदों के 1028 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


दूसरे दिन नौ नवंबर को इन सभी जनपदों के टेक्निकल पदों के अभ्यर्थी एवं शेष बचे क्लर्क पद के कुल 1030 अभ्यर्थी शामिल होंगे। तीसरे दिन 10 अक्तूबर को केवल टेक्निकल पदों के 1052 अभ्यर्थी शामिल होंगे। आखिरी चरण 11 नवंबर से 21 नवंबर तक जीडी यानी जनरल ड्यूटी पदों के लिए भर्ती होगी।

इसे भी पढ़ें; Vande Bharat Train: हर- हर महादेव के जयघोष के साथ काशी से रवाना हुई वंदे भारत, पीएम मोदी ने दिखा हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती के लिए तैयार हुआ मैदान - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती निदेशक कर्नल शैलेष कुमार ने बताया कि 11 नवंबर को आजमगढ़ के 1189 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 12 नवंबर को बलिया के, 14 नवंबर को चंदौली के 15 नवंबर को देवरिया और गाजीपुर के, 16 नवंबर को गाजीपुर के जखनिया, सैदपुर, मोहम्मदाबाद तहसील के 1260 अभ्यर्थी, 17 नवंबर को गाजीपुर के सदर और मऊ के 1235 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 

सहायक भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर हरपाल सिंह ने बताया कि 18 नवंबर को मिर्जापुर और भदोही, 19 नवंबर को गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी भर्ती में हिस्सा लेंगे। 20 नवंबर को वाराणसी के राजातालाब, पिंडरा एवं सदर के 1152 अभ्यर्थी, आखिरी दिन 21 नवंबर को जौनपुर के और सोनभद्र के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें