फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अग्निवीर परीक्षा 30 जून से, कर लें ये तैयारी, कलर प्रिंट आउट और आधार कार्ड लाना अनिवार्य

Mon, 16 Jun 2025 08:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आने वाली 30 जून से होगी अग्निवीर परीक्षा होनी है। जानकारी के अनुसार एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं और इस बार कलर प्रिंट आउट और आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इसके द्वारा ही प्रवेश संभव हो पाएगा।
 
विज्ञापन
सेना भर्ती डायरेक्टर कर्नल शैलेश कुमार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक होगी। सेना भर्ती कार्यालय ने बताया कि एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट आउट और आधार कार्ड की कॉपी लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अन्य सामग्री लाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र पर ही अभ्यर्थियों की फोटो खींची जाएगी और बायोमेट्रिक जांच होगी। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा, जिनकी फोटो और उंगलियों के निशान मेल खाएंगे। परीक्षा केंद्रों की विस्तृत सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

सामान्य ड्यूटी पद के लिए 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, तार्किक तर्क विषय से प्रश्न आएंगे। वहीं तकनीकी पद में भी 50 और सामान्य ज्ञान और तर्क, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान शामिल है। क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी में 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान और सामान्य अंग्रेजी से आएंगे।
विज्ञापन


ट्रेंड्समैन पद पर भी 50 प्रश्न सामान्य ज्ञान, तार्किक तर्क, सामान्य विज्ञान, गणित विषय से आएगा। जीडी महिला एम के लिए भी 50 ही प्रश्न रखा गया और सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, गणित, तार्किक तर्क विषय रखा गया है। सभी के लिए 60 मिनट दिया जाएगा। वाराणसी मंडल में इस बार 58645 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 10243 दोनों ट्रेड की परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कलर प्रिंट आउट और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। बिना इनके प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जल्द ही सेंटर की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।- कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें