फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें, अंतिम तिथि और क्या रहेगी भर्ती प्रक्रिया ?

Fri, 17 Feb 2023 10:22 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अग्निवीर में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  इस बार नए शासनादेश के तहत भर्ती की जाएगी। इसमें पहले लिखित परीक्षा होगी। वाराणसी से चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर के युवाओं की भी भर्ती की जाएगी। 
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए सत्र में अग्निवीर में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दुबे ने बताया कि अंतिम तिथि 15 मार्च है। अप्रैल में लिखित परीक्षा होगी। इस बार नए शासनादेश के तहत भर्ती की जाएगी। इसमें पहले लिखित परीक्षा होगी। वाराणसी से चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर के युवाओं की भी भर्ती की जाएगी। 15 जनवरी को लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को प्रमाणपत्रों की जांच के बाद गुरुवार को रेजिमेंट के लिए रवाना किया गया। अन्य युवाओं को प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद भेजा जाएगा। 

विज्ञापन

 
ये होगी भर्ती प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन, ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, भर्ती रैली और मेडिकल चेकअप, मेरिट लिस्ट जारी होगी, हथियारों और सेवाओं की जानकारी, दस्तावेज की जांच और रेजिमेंट केंद्रों पर रिपोर्टिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें