फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर: परीक्षा के लिए सेना ने जारी किया टोल फ्री नंबर, इस बार 58645 अभ्यर्थी होंगे शामिल; 30 जून से पेपर

Tue, 24 Jun 2025 12:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

लिखित परीक्षा के लिए अग्निवीर के अभ्यर्थियों में उत्साह बना हुआ है। कोई परेशानी न हो इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। अलग-अलग पदों पर भी आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारियां शुरू। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Agniveer: अग्निवीर की लिखित परीक्षा 30 जून से होगी। अबकी बार भर्ती कार्यालय ने 15 सेंटर बनाए हैं, जहां 58645 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं 10243 अभ्यर्थियों ने दोनों ट्रेड के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन

अभ्यर्थी सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से एडमिड कार्ड डाउन लोड कर सकते है। वहीं अगर कोई परेशानी होती है तो 022-61087515 नंबर पर संपर्क कर सकते है साथ ही ONLINECEEHELPDESK@GMAIL.COM पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को पहले से ज्यादा पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सेना ने आंखों की स्कैनिंग (आइरिस स्कैन) तकनीक को शामिल करने का फैसला किया है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया को ज्यादा आसान बनाने के लिए कई अन्य बदलाव भी किए हैं। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

इस बार अभ्यर्थी एक ही आवेदन पत्र पर 2 अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जैसे कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्नीशियन, क्लर्क या ट्रेड्समैन, हर पद के लिए अलग-अलग लिखित परीक्षाएं देनी होंगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल एक बार ही देनी होगी। यह बदलाव अभ्यर्थियों के लिए समय और प्रयास की बचत करेगा।

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में भाग लेना होगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षा, अनुकूलन परीक्षा और मेडिकल जांच होगी। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और तार्किक तर्क जैसे विषय शामिल होंगे। एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र का पूरा विवरण होगा। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड को अच्छी तरह पढ़ लें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। यह परीक्षा इंडियन आर्मी के अग्निवीर जनरल ड्यूटी और ट्रेड्समैन पदों के लिए की जा रही है। परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जाम होगा।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
अगर किसी भी अभ्यर्थी को एडमिड कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी हो रही है तो वह 022-61087515 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही onlineceehelpdesk@gmail.com पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। - कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें