फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा, वापस ले सरकार : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ छलावा है। भारत में अमेरिका और इजरायल मॉडल नहीं चलेगा। दूसरे देशों में कोई सेना में नहीं जाना चाहता है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। नौजवान आक्रोशित हैं, कई युवाओं ने आत्महत्या के दुर्भाग्यपूर्ण कदम उठाए हैं। इसे तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन

राज्यसभा में फिर निर्वाचित होने के बाद शनिवार को प्रमोद तिवारी ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन किए। पराड़कर भवन में उन्होंने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की सुरक्षा कम कर दी गई थी, जिस कारण उनकी हत्या हुई। गांधी परिवार के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए धार्मिक मुद्दों को हवा दे रही है। आखिर कैसे किसी की हिम्मत पड़ रही है कि हमारे आराध्य को धूम्रपान करते दिखा रहे हैं। यह बहुत दुख की बात है कि हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का प्रयास किया गया है। सरकार ने तय किया है कि अब हम पॉलिएस्टर से भी राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कर सकेंगे। पॉलिएस्टर चीन से आएगा जिसने हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। देश की आजादी में आरएसएस, भाजपा और उससे जुड़े संगठनों का कोई योगदान नहीं था। 52 साल तक आरएसएस ने अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। अब सरकार खादी को भी समाप्त करना चाहती है। सरकार रोजगार नहीं दे रही है सिर्फ झूठा ढिंढोरा पीट रही है। कुछ बड़े औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों और गरीबों को चोट पहुंचा रही है। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजश्ेवर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें